Tuesday, 27 November 2018

दिल्ली के स्कूलों में एडमिशन हुआ आसान, ये हुए हैं बड़े बदलाव


READ MORE

दिल्ली के स्कूलों की नर्सरी क्लास में एडमिशन पाना किसी भी सरकारी नौकरी पाने से ज्यादा कठिन माना जाता है. 15 दिसम्बर से नर्सरी, केजी और क्लास 1 में एडमिशन शुरु हो रहे हैं. पहले जिन 62 बिन्दुओं को महत्व देते हुए बच्चों का एडमिशन नर्सरी, केजी और क्लास 1 में लिया जाता था उनमें बड़ा बदलाव किया गया है. 62 में से 11 बिन्दुओं को हटाते हुए बच्चों के अभिभावको को बड़ी राहत दी गई है.अभिवभावकों की योग्यता पर मिलने वाले पाइंट खत्म कर दिए गए हैं. स्कूल के ट्रांसपोर्ट वाले पाइंट भी अब नहीं मिलेंगे. इतना ही नहीं गोद लिए बच्चे, जुड़वा बच्चे और जेंडर के आधार पर मिलने वाले पाइंट अब एडमिशन के लिए नहीं जोड़े जाएंगे. शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को साफ निर्देश दिए हैं कि हटाए गए 11 पाइंट की जगह तर्क और आधार वाले पाइंट जोड़े जाएं.


दिए जाने वाले पाइंट का आधार सही है या नहीं इसकी निगरानी के लिए भी दिल्ल सरकार ने एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं. वहीं एडमिशन के लिए उम्र सीमा भी तय की गई है. नर्सरी के लिए कम से कम 3 साल, केजी के लिए 4 साल और क्लास 1 के लिए 5 साल उम्र होनी चाहिए.


अधिकत्तम उम्र सीमा की बात करें तो नर्सरी के लिए 4 साल से कम, केजी के लिए 5 साल से कम और क्लास 1 के लिए 31 मार्च को 6 साल से कम होनी चाहिए.एडमिशन के लिए घोषित प्रक्रिया पर निगाह डालें तो-


7 जनवरी तक ऑनलाइन और ऑफलाइन एडमिशन फॉर्म भरने होंगे.


रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये से ज्यादा नहीं होगी.


प्रॉस्पेक्टस लेना अभिभावक की मर्जी पर निर्भर रहेगा.


21 जनवरी तक स्कूलों को बच्चों की जानकारी अपलोड करनी होगी.


28 जनवरी तक सिस्टम के आधार पर दिए गए पाइंट अपलोड करने होंगे.


04 फरवरी को पहली एडमिशन लिस्ट जारी करनी होगी.


31 मार्च तक हर हाल में एडिमशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.


ये भी पढ़ें- दिल्ली: नर्सरी में दाखिले 15 दिसंबर से, जानिए क्या है एडमिशन के नियम


एड्रेस फ्रूफ के लिए ये कर सकते हैं इस्तेमाल-


माता-पिता का राशन कार्ड या स्मार्ट कार्ड.


बच्चे या माता-पिता का डोमिसाइन सर्टिफिकेट.


बच्चे के माता-पिता का वोटर कार्ड.


बच्चे के माता-पिता का टेलिफोन, पानी का बिल या पासपोर्ट.


माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड.


Article source: http://www.bhaskar.com/article/c-6-914185-gw0197-love-marriage-husband-romance-another-wife-suicides-NOR.html

No comments:

Post a Comment