READ MORE
AIIMS MBBS Registration 2019: एम्स के एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज(30 नवंबर) से शुरू हो चुके हैं. जो कैंडिडेट्स इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.org पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. बता दें एम्स एमबीबीएस के एंट्रेंस एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को 2 बार रजिस्ट्रेशन कराना होगा. पहला रजिस्ट्रेशन बेसिक रजिस्ट्रेशन होगा जो 30 नवंबर से 3 जनवरी 2019 तक होगा. दूसरा यानी फाइनल रजिस्ट्रेशन मार्च 2019 तक खत्म होगा.ये भी पढ़ें- MBBS करने की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी, स्टूडेंट्स को मिलेगा ये फायदा
ऐसे करें AIIMS MBBS Registration 2019
– सबसे पहले एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.org पर जाएं.– Academic Courses के टैब पर क्लिक करें. यहां आपको MBBS का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक कर Proceed पर क्लिक करें.
– अब यहां General Links के अंतर्गत Registration के लिंक पर क्लिक करें.
– आवेदक रजिस्ट्रेशन के लिए यहां लॉगइन करें आर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.लॉगइन करने का डायरेक्ट लिंक- http://mbbs.aiimsexams.org/Login
ये भी पढ़ें- अब घर बैठे करें JEE-NEET-AIIMS की तैयारी, तुरंत डाउनलोड करें ये ऐप
बता दें एम्स एमबीबीएस कोर्स का एंट्रेंस एग्जाम अगले साल 25 और 26 मई को आयोजित किया जाएगा. इस कोर्स में दाखिले के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं बोर्ड पास कर ली हो या इस साल 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले हों. ध्यान रहे 12वीं में उनके पास इंग्लिश, फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी में एग्रीगेट 60 प्रतिशत नंबर होने चाहिए. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए नंबरों की सीमा 50 फीसदी है.
करियर और जॉब्स से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
No comments:
Post a Comment