Thursday, 29 November 2018

एयर इंडिया के दो पायलट नहीं उड़ा सकेंगे विमान, DGCA ने दिए जांच के आदेश


READ MORE

DGCA ने एयर इंडिया के दो पायलटों पर जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच होने तक दोनों ही पायलट जहाज नहीं उड़ा सकेंगे. 28 नबवंर को एयर इंडिया की फ्लाई दिल्ली-स्वीडन जैसे ही लैंड हुई थी, तब पार्किंग करते समय जहाज के पंख एयरपोर्ट बिल्डिंग से टकरा गए थे. उस समय जहाज में 136 यात्री मौजूद थे.जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का विमान 28 नवंबर को जब दिल्‍ली से स्‍वीडन की ओर उड़ान भरी थी. विमान ने जब एयरपोर्ट पर लैंड किया तब पार्किंग के दौरान विमान के पंख एयरपोर्ट की बिल्‍डिंग से टकरा गए थे. इस पर डीजीसीए ने इस लापरवाही के लिए विमान के पायलट को जिम्‍मेदार मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं. दोनेां ही पायलट जांच होने तक विमान नहीं उड़ा सकेंगे. बताया जाता है कि जिस समय यह हादसा हुआ था उस वक्‍त विमान में 136 यात्री मौजूद थे.


इसे भी पढ़ें :-


स्वीडन में बिल्डिंग से टकराई एयर इंडिया की फ्लाइट, सभी 179 यात्री सुरक्षितनशे की हालत में पाए गए कैप्टन अरविंद का Air India ने किया डिमोशन

No comments:

Post a Comment