Sunday, 26 November 2017

जब तक 40 स्वर्ण पदक नहीं जीतते, तब तक ओलंपिक की मेजबानी नहीं करनी चाहिए: बिंद्रा


READ MORE

बीजिंग ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदकधारी निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने आज कहा कि भारत को तब तक ओलंपिक खेलों की मेजबानी नहीं करनी चाहिए, जब तक उसके पास वास्तव में 40 स्वर्ण पदक जीतने का मौका नहीं हो.बिंद्रा ने यहां 2017 टाइम्स लिट फेस्ट के एक सत्र के दौरान कहा, ‘मैं भारत में इस समय ओलंपिक खेलों की मेजबानी के खिलाफ हूं. मुझे लगता है कि हमारा तंत्र इसके लिये तैयार नहीं है.’


उन्होंने कहा, ‘इससे शहर में बुनियादी ढांचे तैयार करने में कुछ तरह का फायदा मिल सकता है लेकिन यह तो ओलंपिक की मेजबानी के बिना भी हो सकता है.’


बिंद्रा ने कहा, ‘हमें युवा खिलाड़ियों पर निवेश करने की जरूरत है, हमें अपने एथलीटों पर निवेश करना चाहिए, यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. जब तक हम ओलंपिक खेलों में कम से कम 40 स्वर्ण पदक जीतने की बेहतरीन स्थिति में नहीं पहुंच पाते, मुझे निजी रूप से लगता है कि यही ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिये सही समय होगा.’


Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/hardik-patel-supporter-alleges-on-bjp-over-cd-case-1169298.html

No comments:

Post a Comment