Sunday, 26 November 2017

VIDEO: क्या किसी महिला पुलिस अधिकारी के थर्ड डिग्री टॉर्चर का शिकार हुई है हनीप्रीत?


READ MORE

जेल में बंद हनीप्रीत के हाल का रोज़ाना कोई न कोई चटपटा क़िस्सा सोशल मीडिया पर परोसा जा रहा है. कभी जेल में उसके हुक्म चलने का दावा तो कभी उसके नखरे करने की बात. लेकिन नया दावा इसके बिल्कुल उलट है. दावा है कि जेल में एक महिला को देखते ही हनीप्रीत थर्र-थर्र काँपने लगती है! हनीप्रीत का ये डर इस क़दर है कि उसे रातों को नींद ही नहीं आती!… आख़िर कौन है जिसने हवालात में हनीप्रीत की नींद उड़ाई हुई है? वायरल तस्वीर में वर्दी में एक महिला को दिखाया जा रहा है परिचय बताता है कि ये कोई पुलिस अधिकारी हैं जो जेल में हनीप्रीत की थर्ड डिग्री का टॉर्चर कर रही है. लिहाज़ा हमने वायरल मेसेज की पड़ताल के लिए हरियाणा पुलिस से सम्पर्क किया.


दरअसल, ममता सिंह वहीं महिला पुलिस अधिकारी हैं, जिन्होंने 3 अक्टूबर को हनीप्रीत की गिरफ़्तारी के बाद उससे पूछताछ की थी। उस वक़्त जो 18 सवाल मीडिया में आए थे, वो ममता सिंह ने ही हनीप्रीत से पूछे थे. वैसे तो हनीप्रीत का मामला पंचकूला की SIT के हाथ में था लेकिन हनीप्रीत के महिला होने के नाते ममता सिंह SIT की महिला पुलिसकर्मियों की टीम को लीड कर रही थीं. कुछ खास मौकों पर ही हनीप्रीत से पूछताछ के दौरान ममता सिंह मौजूद रहती थीं.


<!–//player.h-cdn.com/loader.js?customer=ibnlive18news
//hap.h-cdn.com/hola_jwplayer_hls.min.js?customer=network18–>

न्यूज 18 इंडिया को पुलिस सूत्रों से पता चला कि ममता सिंह बेहद सख़्त तरीक़े से पूछताछ करती हैं. हनीप्रीत से भी जब उनका आमना-सामना हुआ तो हनीप्रीत के पसीने छूटने लगे थे. ममता सिंह के कड़क तेवर और तीखे सवालों ने हनीप्रीत के माथे पर बल डाल दिये थे। ममता सिंह से हनीप्रीत इतनी घबरा गई थी कि उसने एक पुलिस अधिकारी से ये तक कह दिया था कि ‘डोंट टच मी’, कोई मुझे टच नहीं करेगा. इसी पर पुलिस अधिकारी ने जवाब दिया था कि ‘महिला पुलिस अधिकारी टच भी करेंगी और सवाल भी करेंगी.
1996 बैच की IPS अफ़सर ममता सिंह फ़िलहाल IG (क्राइम अगेंस्ट विमेन) हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ और झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में काफी काम किया है. अपनी बहादुरी के लिए उन्हें राष्ट्रपति के पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।


हमने जब ममता सिंह से वायरल मेसेज की पुष्टि करना चाही तो उन्होंने कैमरे पर आने से इनकार कर दिया। ममता सिंह का कहना है कि वो सिर्फ़ अपनी ड्यूटी कर रही थीं, और जाँच से जुड़ी संवेदनशील बातों को मसाला लगाकर पेश नहीं करना चाहिए.


ममता सिंह ने न्यूज 18 इंडिया से कहा


‘सोशल मीडिया पर लगातार इस तरह की उल-जुलूल ख़बरों को बेवजह तवज्जो दी जाती है और चटख़ारे लगाकर ख़बरों को अपने हिसाब से कुछ लोग वायरल कर देते हैं. हनीप्रीत जब पुलिस रिमांड पर थी तब उससे मिली जानकारी को लेकर मैं कई बार मीडिया को बता चुकी हूँ लेकिन अब हनीप्रीत न्यायिक हिरासत में है और न्यायिक हिरासत में गए किसी अपराधी को लेकर कुछ कमेंट करना उचित नहीं है.’


हालांकि ममता सिंह का हनीप्रीत का सामना तब हुआ था जब वो पुलिस रिमांड पर थी, लेकिन अब हनीप्रीत अम्बाला की सेंट्रल जेल में दिन काट रही है
न्यूज इंडिया की पड़ताल में हनीप्रीत के महिला पुलिस अधिकारी ममता सिंह से डरने की वायरल ख़बर सही साबित हुई है.



Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/hardik-patel-supporter-alleges-on-bjp-over-cd-case-1169298.html

No comments:

Post a Comment