READ MORE
गुजरात चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को गुजरात के भुज में रैली थी. मोदी की ये रैली काफी देर से शुरू हुई. देरी से रैली होने की वजह मैदान का खाली होना.फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, रैली के तय समय तक ललन कॉलेज ग्राउंड आधे से ज्यादा खाली था. कांग्रेस ने इस खबर पर बीजेपी पर निशाना साधा.
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने सीएनएन न्यूज 18 की खबर का स्क्रीनशॉट लेकर उसे ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अभी तक आपको इसे हटाने के लिए मजबूर नहीं किया गया है? अच्छा लगा देखकर कि कभी-कभी मीडिया वाले अपना डरो मत साइड दिखा देते हैं.’
Dear @CNNnews18 have you been forced to delete this yet? Acha laga dekhkar ke kabhi kabhi media wale apna #DaroMat side dikha dete hain… pic.twitter.com/fm26XoZ88t
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) November 27, 2017
बता दें कि गुजरात चुनाव में कांग्रेस ये दावा कर रही है कि बीजेपी के सीटों में भारी कमी आएगी. कांग्रेस ये भी कह रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी से लोगों का मोहभंग हुआ है.
ये भी पढ़ें-
गुजरात चुनाव: भारत के गांव में ‘अफ्रीकी’ गांववाले!
मोदी ने कहा- गुजरात की नब्ज जानता हूं, गिन लो 151 सीट हैं
No comments:
Post a Comment