Monday, 27 November 2017

पत्‍नी को मारकर चुपचाप जला रहा था पति, पहुंची पुलिस


READ MORE

दिल्‍ली के नरेला में देवी रोड स्थिति श्‍मशान घाट पर एक पति अपनी पत्‍नी को मारकर जला रहा था कि लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने तत्‍काल दाह-संस्‍कार रुकवाया.पुलिस के मुताबिक युवती विनीता की उम्र 26 साल बताई जा रही है.  वह अपने पति सोहन पाल के साथ जहांगीरपुरी में रहती थी. लोगों के मुताबिक सोहन अपनी पत्‍नी विनीता का शव लेकर श्‍मशान स्‍थल में आया और दाह-संस्‍कार की तैयारी करने लगा.


जैसे ही विनीता के घरवालों को इसकी भनक पड़ी वे सोहन को ढूंढ़ते हुए उसके पीछे-पीछे आ गए. वहीं अन्‍य लोग भी पहुंच गए. जब उन्‍होंने सोहन को विनीता का शव जलाने की तैयारी करते देखा तो उन्‍होंने पुलिस को सूचना दी और हंगामा कर दिया.


लोगों ने मिलकर सोहन को रोका, इतने में आई पुलिस ने पूरे मामले को समझने की कोशिश की. हालांकि युवती के पति का कहना था कि उसकी मौत हो गई, वह दाह-संस्‍कार कर रहा था, जबकि युवती के परिजनों ने दामाद पर हत्‍या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि विनीता को मारा गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

No comments:

Post a Comment