Wednesday, 1 November 2017

अनिल कपूर ने बहुत रोमांटिक अंदाज में दी पद्मिनी कोल्हापुरे को जन्मदिन की बधाई


READ MORE

आज यानी 1 नवंबर को एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें बधाई दी ‘वो सात दिन’ फिल्म में उनके सहकलाकार रहे अनिल कपूर ने.अनिल कपूर का कहना है कि अगर पद्मिनी कोल्हापुरे फिल्म ‘वो सात दिन’ में उनके साथ काम के लिए राजी नहीं हुई होतीं तो वह आज शायद फिल्मों में नहीं होते. अनिल ने पद्मिनी के जन्मदिन के मौके पर वर्ष 1983 की फिल्म ‘वो सात दिन’ से एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की.


इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल ने लिखा, “पद्मिनी कोल्हापुरे को जन्मदिन की बधाई. मैं आज जो कुछ हूं, पद्मिनी कोल्हापुरे की वजह से हूं, क्योंकि पद्मिनी ‘वो सात दिन’ में मेरे साथ काम करने के लिए राजी हुईं.”



बापू द्वारा निर्देशित ‘वो सात दिन’ डॉ. आनंद के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें पता चलता है कि उनकी दुल्हन माया किसी और को प्यार करती है. आनंद दुखी होकर भी, किसी भी कीमत पर दोनों प्रेमियों को मिलाने का निश्चय करते हैं और उस व्यक्ति की तलाश में जुट जाते हैं.


इस फिल्म में पद्मिनी कोल्हापुरे के प्रेमी की भूमिका अनिल कपूर ने निभाई थी और उनके पति की भूमिका में नसीरुद्दीन शाह थे.


इन दिनों अनिल अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन के साथ आगामी फिल्म ‘फन्ने खां’ में काम कर रहे हैं. यह एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म होगी और इसका निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है.


राकेश ओमप्रकाश मेहरा, क्रीअर्ज एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज द्वारा निर्मित ‘फन्ने खां’ ऑस्कर-नामांकित साल 2000 की डच फिल्म ‘एवरीबडीज फेमस’ का आधिकारिक रीमेक है. यह 13 अप्रैल, 2018 को दुनिया भर में रिलीज होगी.


ये भी पढ़ें:


अपनी खास सहेलियों के साथ पापा शाहरुख के बर्थडे के लिए अलीबाग पहुंची सुहाना

No comments:

Post a Comment