Wednesday, 1 November 2017

'बैटमैन' की एक्स-गर्लफ्रेंड ने किया खुलासा, ब्रेकअप के बाद वो टूट गई थी


READ MORE

फिल्मों का सफल या असफल होना कई बातों पर निर्भर करता है. लेकिन कई बार एक्टर्स के लिए फिल्मों का असफल होना बहुत निराशाजनक होता है.हॉलीवुड गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज का कहना है कि साल 2003 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘गिगली’ की असफला के बाद उनका खुद पर से भरोसा टूट गया.


48 साल की लोपेज ने इस फिल्म में अपने पूर्व मंगेतर बेन एफ्लेक के साथ काम किया था. उस दौरान इन दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर था. इसलिए बेन के साथ शूटिंग करना जेनिफर के लिए बहुत दर्दनाक साबित हुआ था.


एक वेबसाइट के मुताबिक, लोपेज ने बताया कि इन दोनों हादसों से उन्हें तोड़ दिया था और उन्होंने खुद पर विश्वास खो दिया है.लोपेज और एफ्लेक ने साल 2002 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और साल 2003 में दोनों ने सगाई की थी.


लोपेज का कहना है कि एफ्लेक के साथ रिश्ता टूटने के बाद उन्हें खुद को संभालने में मुश्किल हुई.


ये दोनों सितारे दोनों वर्ष 2004 में अलग हो गए थे. इस पर उन्होंने कहा, “एफ्लेक के साथ मेरा रिश्ता टूटा और पूरी दुनिया ने इसका तमाशा देखा था.”


हांलाकि इसके बाद लोपेज अपनी जिंदगी और फिल्मी करियर, दोनों में ही काफी आगे बढ़ चुकी हैं. इन दिनों जेनिफर अपने साथी एक्टर ए-रॉड को डेट कर रही हैं. दोनों अपनी इस नई जिंदगी को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हैं.


ये भी पढ़ें:


शाहरुख खान के इन डायलॉग्स के बिना अधूरा है रोमांस

No comments:

Post a Comment