READ MORE
गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कहा है कि राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ उनकी कोई बैठक तय नहीं है.न्यूज18 से विशेष बातचीत में पटेल ने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल राहुल गांधी से मिलने नहीं जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह केवल अफवाह है कि शुक्रवार को सूरत में उनकी राहुल गांधी से मुलाकात तय है.
रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि हार्दिक पटेल के नेतृत्व में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के एक प्रतिनिधिमंडल की आरक्षण के मसले पर राहुल गांधी के साथ बातचीत हुई है.
इन रिपोर्टों में कहा गया है कि गांधीनगर में पहले दौर की बातचीत में प्रदेश कांग्रेस के नेता राज्य में चुनाव जीतने की स्थिति में पाटीदार समुदाय की मांग को पूरा करने को तैयार हैं. हालांकि रिपोर्इट्स में कहा गया है कि राज्य सरकार की नौकरियों और शैक्षणिक संस्थाओं में आरक्षण के मसले पर सहमति नहीं बनी है.यह माना जा रहा था कि राहुल गांधी के गुजरात दौरे के दौरान हार्दिक की उनसे होने वाली मुलाकात में इस मसले को सुलझा लिया जाएगा. इससे पहले हार्दिक पटले ने शनिवार को कांग्रेस से कहा था कि वह तीन नवंबर तक पाटीदार समुदाय को आरक्षण के मसले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे.
हार्दिक ने राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन की घोषणा से पहले कई शर्तें रखी हैं. हार्दिक ने यह भी कहा था कि पाटीदार तीन नवंबर को सूरत दौरे पर आ रहे राहुल गांधी का वैसा ही विरोध करेंगे जैसा उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली के दौरान किया था.
No comments:
Post a Comment