READ MORE
एक तरफ जहां 3 नवंबर को बड़े पर्दे पर थॉर आ रहा है. वहीं जल्द छोटे साइज के क्यूट थॉर और हल्क वीडियो गेम की शक्ल में आपके पास आने वाले हैं. हाल ही में इस वीडियो गेम का ट्रेलर लॉन्च किया गया.इस गेम के जरिए प्लेयर्स को भी मार्वल की दुनिया का सुपर हीरो बनने का मौका मिलेगा. मतलब अब आप भी थॉर वाली पावर के साथ दुश्मन का खात्मा कर सकता है. इसमें अपनी पसंद के हिसाब से चुनने के लिए थॉर के अलग-अलग वर्जन होंगे.
इस गेम के बेसिक वर्जन में थॉर राग्नारोक के किरादारों को शामिल किया गया है. आगे चलकर मार्वल की दूसरी फिल्मों जैसे ब्लैक पैंथर, एवेंजर्स, ऐंट मैन, और वास्प को भी इसमें शामिल किया जाएगा. यह गेम 17 नवंबर को रिलीज होने वाला है. इसमें आप PS4, एक्स बॉक्स वन, पीसी पर खेल सकते हैं.
यह भी पढ़ें:
No comments:
Post a Comment