READ MORE
सुनील शेट्टी के फैन्स एक अफवाह से काफी उदास थे. उनके लिए हमारे पास खुशखबरी है. एक लंबे अरसे बाद सुनील शेट्टी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले अफवाहें थीं कि अब सुनील इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं.अभिनेता सुनील शेट्टी ने ‘पलटन’ से बाहर निकलने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा है कि फिल्म निर्देशक जे.पी. दत्ता के लिए उनका प्रेम सिनेमा से परे है.
सुनील ने एक ट्वीट के जरिए कहा, “आप ऐसे व्यक्ति की फिल्म से बाहर नहीं जा सकते जिसने आपको एक ऐसे व्यक्ति और कलाकार के रूप में ढलने में मदद की हो जो आप आज हैं. जे.पी. सर के लिए मेरा प्यार और सम्मान फिल्मों से परे है.”
खबर थी कि अभिनेता अभिषेक बच्चन के बाद, सुनील ने भी यह फिल्म छोड़ दी है.जे.पी. दत्ता के साथ सुनील ‘रिफ्यूजी’, ‘बॉर्डर’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘उमराव जान’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
U dnt wlk out of D movie of a man who helped mould u into D personactor u r 4 petty speculations.My lv/respect 4 JP sir gs beyond D movies pic.twitter.com/z1ljHGXpLk
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) October 31, 2017
‘पलटन’ में लव सिन्हा, जिमी शेरगिल, अर्जुन रामपाल, सोनू सूद, गुरुमीत चौधरी और हर्षवर्धन राणे जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
‘पलटन’ वर्ष 2018 में रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें:
1, 2 नहीं…इतनी बार ‘राहुल’ नाम से पर्दे पर आए हैं शाहरुख खान!
No comments:
Post a Comment