Thursday, 2 November 2017

अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए क्या अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से मिलेंगे इरफान?


READ MORE

अभिनेता इरफान खान जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ में एक बार फिर अपनी ‘लवर बॉय’ की छवि दिखाने के लिए तैयार है.फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और इसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है. ऑनलाइन डेटिंग पर आधारित फिल्म के इस ट्रेलर में इरफान उर्फ योगी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स की याद में डूबे हुए दिखाई दे रहे है.


इरफान असल जिंदगी में गुलाबी नगरी से वास्ता रखते है और ऐसे में जल्द ही इरफान अपनी फिल्म के प्रचार के लिए जयपुर का दौरा करेंगे. ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या इस दौरान इरफान अपने किरदार योगी से प्रेरित हो कर असल जिंदगी में अपने पुराने प्यार से मुलाकात कर यादों को ताजा करेंगे?


‘करीब करीब सिंगल’ की कहानी परियों की दुनिया से निकले रोमांस की कहानी है जिसमें ये दिखाया गया है कि प्रत्येक कहानी का एक पूर्ण अंत हो ये आवश्यक नहीं है.यह फिल्म मध्यम आयु वर्ग के योगी और जया के रोमांस पर केंद्रित है जो ऑनलाइन एक दूसरे से मिलते है.


फिल्म के ट्रेलर और अभी तक जारी हुए गीतों को दर्शकों द्वारा बेहद सराहा जा रहा है क्योंकि प्रसंशको को यह नए किस्म की कहानी खूब पसंद आ रही है.


तनुजा चंद्रा निर्देशित ‘करीब करीब सिंगल’ को बीकानेर, ऋषिकेश और गंगटोक जैसी वास्तविक स्थानों पर फिल्माया गया है. 10 नवंबर 2017 को फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ अपने नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी.


ये भी पढ़ें:


1, 2 नहीं…इतनी बार ‘राहुल’ नाम से पर्दे पर आए हैं शाहरुख खान!

No comments:

Post a Comment