READ MORE
आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट नेता कुमार विश्वास ने आप के स्थापना दिवस पर रामलीला मैदान में आयोजित पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में मंच से अपने मन की भड़ास जमकर निकाली. पार्टी नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की बात न सुनने और अहंकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि कुछ लोग दूसरे दलों से आकर आप को उसके मकसद से दूर कर रहे हैं.विश्वास ने किसी का नाम लिये बिना कहा, ‘मुझे पांच छह महीनों में पहली बार बोलने का मौका मिला है. पिछले पांच महीनों की संवादहीनता के कारण जितनी बेचैनी मुझे हुयी है वह मैं समझ सकता हूं और जिन्हें पांच साल से बोलने नहीं दिया गया उन्हें कितनी बेचैनी होगी.’ उन्होंने पार्टी छोड़कर गये आप नेताओं को भी वापस लाने की उम्मीद जताते हुये कहा कि पार्टी के कुछ ईमानदार संस्थापक सदस्य गलतफहमियों, संवादहीनता और अहंकार की वजह से छोड़ कर गये थे. उन्हें फिर से राजनीति के बदलाव के इस आंदोलन से जोड़ना होगा.
केजरीवाल की गैरमौजूदगी में विश्वास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये दिल्ली सरकार के कामकाज की जमकर तारीफ भी की. उन्हें भाजपा का एजेंट बताने वाले पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान के आरोपों का भी जवाब देते हुये विश्वास ने कहा, ‘कुछ षडयंत्रकारी हमारे बारे में कहते हैं कि हम दूसरे दल में चले जायेंगे. उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि मैं कहीं नहीं जाऊंगा, आप में रहकर ही अंदर और बाहर के आंदोलन को सुचारु रखूंगा, क्योंकि हमारे लिये राजनीति का पहला और अंतिम पड़ाव आम आदमी पार्टी ही है.’
विश्वास ने खुद को पार्टी से बाहर निकालने का मुद्दा उठाते हुये कहा कि उन्हें अपमानित कर पार्टी छोड़ने पर मजबूर करने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा, ‘मैं इस मंच के माध्यम से सूचित करना चाहता हूं कि मैं अभिमन्यु हूं, मेरी हत्या में भी मेरी विजय है.’हालांकि पार्टी की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने विश्वास के आरोपों का परोक्ष जवाब देते हुये कहा, ‘कुछ धोखेबाज लोग मीर जाफर की शक्ल में अभी भी पार्टी में मौजूद हैं उन्हें बाहर करने की जरूरत है. उनकी जबान पर देशभक्ति होती है और दिल में सांसद विधायक बनने की लालसा होती है. कुछ लोग पार्टी संयोजक का पद मांगते हुये आप छोड़ कर चले गये.’ राय ने कहा कि पार्टी में बैठे मीर जाफरों से भी हमें लड़ना आता है, लड़ाई अभी शुरू हुयी है.
सम्मेलन में आप की 22 राज्यों की इकाईयों के लगभग 1500 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इनमें पंजाब से सांसद भगवंत मान, पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आप की अब तक की उपलब्धियों का लेखाजोखा पेश किया.
ये भी पढ़ें-
केजरीवाल ने ISI से की BJP की तुलना, बोले- देश प्रेमियों के चोले में देशद्रोही
आप में ‘अविश्वास’: कुमार बोले- ये वो पार्टी नहीं जिसे हमने बनाया था
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/hardik-patel-supporter-alleges-on-bjp-over-cd-case-1169298.html
No comments:
Post a Comment