READ MORE
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने अनोखे अंदाज में शिवराज सरकार को घेरा.
भोपाल में छात्र संघ चुनावों को लेकर एनएसयूआई ने प्रदेश सरकार को चुनौती दी है. इस चुनौती के अनुसार शिवराज सिंह सरकार अगर 123 निजी कॉलेजों को ढूंढ कर लाती है तो इस छात्र संगठन की तरफ से सरकार को एक लाख का इनाम मिलेगा.
एनएसयूआई ने इसके लिए दस नंबर मार्केट में पंपलेट भी चस्पां किए हैं.साथ ही सीएम और शिक्षा मंत्री को कॉलेज ढूंढने की चुनौती दी है.
प्राइवेट कॉलेजों में होने वाले छात्र संघ चुनाव से ठीक पहले इस तरह के इनाम का ऐलान करने के पीछे एनएसयूआई ने प्रदेश के शिक्षा माफियाओं का चेहरा बेनाकाब करने अपना मकसद बताया है.एनएसयूआई का आरोप है कि भोपाल में शिक्षा माफिया सक्रिय है.सरकार की मेहरबानी के चलते भोपाल में ही 123 प्राइवेट कॉलेज सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं.
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/hardik-patel-supporter-alleges-on-bjp-over-cd-case-1169298.html
No comments:
Post a Comment