READ MORE
हॉलीवुड में अवार्ड शोज की शुरुआत होने को है. साल के पहले ही महीने में ये अवार्ड शोज शुरू हो जाएंगे और मार्च तक 5 बड़े और सबसे जहीन अवार्ड शोज हो चुके होंगे. भारत में इन अवार्ड शोज की शुरुआत फिल्मफेयर अवार्ड्स के साथ होती है. इसके अवाला भारत में गोल्डन पेटल अवार्ड्स और नेशनल अवार्ड्स की घोषणा होती है.वैसे हॉलीवुड में ये प्रथा थोड़ी अलग है. पहले 5 अवार्ड्स की डेट्स अब रिलीज हो गई है. पहले अवार्ड्स राइटर गिल्ड अवार्ड्स होंगे.
गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स: 8 जनवरी 2018
11 दिसंबर को नॉमिनेशन्स की घोषणा और 8 जनवरी 2018 को अवार्ड सेरेमनी. साल का सबसे पहला अवार्ड शो 8 जनवरी 2018 को होगा. ऑस्कर अवार्ड्स की ही तरह गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स की भी दुनियाभर में अच्छी साख है और अक्सर ये देखा गया है कि इन अवार्ड्स के विजेता ऑस्कर में अवार्ड्स या नॉमिनेशन जरूर हासिल करते हैं.राइटर गिल्ड ऑफ अमेरिका: 11 फरवरी 2018
राइटर गिल्ड अवार्ड्स में ओरिजिनल स्क्रिप्ट्स और स्क्रीनप्ले को अवार्ड्स देते हैं. 2009 में वीडियो गेम्स की स्क्रिप्ट से शुरू हुए ये अवार्ड्स आज भी इन केटेगरीज में अवार्ड्स देते हैं. अक्सर ऐसा देखा गया है कि राइटर गिल्ड अवार्ड्स जीतने वाली फिल्म उस साल ऑस्कर अवार्ड्स भी जीत जाती है.
ब्रिटिश अकैडमी फिल्म अवार्ड्स: 18 फरवरी 2018
भले ही ये अवार्ड हॉलीवुड में नहीं होते और इनमें अधिकतर ब्रिटिश फिल्में ही शामिल होती हैं, BAFTA अवार्ड्स कई केटेगरीज में ऑस्कर के साथ एकरसता नजर आई है.
इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड्स: 3 मार्च 2018
जैसा कि इस अवार्ड के नाम से साफ है, इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड्स में ऐसी फिल्मों को शामिल किया जाता है जिनका बजट 20 मिलियन डॉलर से कम हो. साल 2013 से इस अवार्ड्स को जीतने वाली फिल्मों जैसे ’12 इयर्स ऑफ स्लेव’, ‘बर्डमैन’, ‘स्पॉटलाइट’ ने उस साल ऑस्कर भी जीता है.
एकैडमी अवार्ड्स: 4 मार्च 2018
दूसरी बार टॉक शो होस्ट जिमी किमेल द्वारा होस्ट किये जाने वाला इस साल का अकैडमी अवार्ड यानी ऑस्कर्स हर बार से एक हफ्ते लेट हो रहे हैं. इसका कारण है कि 9 से 29 फ़रवरी तक विंटर ओलंपिक्स का आयोजन होगा. इन अवार्ड्स के नॉमिनेशन की घोषणा 23 जनवरी को होगी और 20 फ़रवरी तक वोटिंग जारी रहेगी.
ये भी देखें:
डिप्रेशन के चलते इन हीरोइनों ने किया था सुसाइड:
No comments:
Post a Comment