Monday, 1 January 2018

बॉलीवुड नहीं हॉलीवुड की 'द पोस्ट' करेगी भारतीय बॉक्स ऑफ़िस का शुभारंभ!


READ MORE

हॉलीवुड में फ़िल्म समीक्षकों और दर्शकों की तारीफ़े बटोर रही हॉलीवुड मेगा स्टार टॉम हैंक्स और मेरिल स्ट्रीप की फ़िल्म ‘दि पोस्ट’ को भारत में 12 जनवरी को रिलीज किया जाएगा. इस फ़िल्म को भारत में रिलीज़ के लिए लंबा समय इसलिए लगा क्योंकि दिसंबर में पद्मावती और टाइगर ज़िंदा है कि रिलीज़ होने वाली थी.’दि पोस्ट’ भी कोई छोटी फिल्म नहीं है और भारत में टॉम हैंक्स, मेरिल स्ट्रीप और निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग के कई चाहने वाले हैं ऐसे में इन भारी भरकम फिल्मों के टकराव को रोकने के लिए ऐसा किया गया.


साल 1971 में पेंटागन पेपर्स के नाम से अमेरिका में हुए बड़े खुलासे की सच्ची घटना पर ये फिल्म आधारित है. अमेरिकी अखबार ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की सपांदक कैथरीन ग्राहम ने अमेरिकी सरकार के 10 मिलियन डॉलर के घोटाले को सबके सामने ला दिया था और इसे रोकने के लिए सरकार ने उनके पेपर के वितरण पर रोक लगा दी थी. इसके बाद भी सरकार से लोहा लेते हुए कैथरीन (मेरिल स्ट्रीप) ने अपने संपादक (टॉम हैंक्स) को इस खबर को छापने के लिए कहा था.


इस फिल्म को अमेरिका में बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और मेरिल स्ट्रीप और टॉम हैंक्स को एकसाथ पर्दे पर देखना दर्शकों के लिए किसी अदभुत अनुभव से कम नहीं था. ये पहली बार है जब टॉम हैंक्स, मेरिल स्ट्रीप और स्टीवन स्पीलबर्ग एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं.फिल्म की रिलीज से पहले ही “द पोस्ट” को छह गोल्डन ग्लोब नामांकन मिल चुके हैं और फिल्म की समीक्षाएं अभी से साबित कर रही हैं कि ये साल 2018 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक हो सकती है क्योंकि 2018 में ही ऑस्कर अवॉर्ड दिए जाएंगे. भारत में यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है और इसे रिलीज किया जाना है.


रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘द पोस्ट’ स्टीवन स्पीलबर्ग द्वारा निर्देशित है और यह फिल्म 12 जनवरी 2018 को भारत में अपनी नाटकीय रिलीज के लिए तैयार है. हालांकि यह अभी भी साफ नहीं है कि इस फिल्म के प्रमोशन के लिए टॉम हैंक्स या मेरिल स्ट्रीप भारत आएंगे या नहीं.

No comments:

Post a Comment