Monday, 1 January 2018

एशेज सीरीज़ से बाहर रहने वाला ये खिलाड़ी अब खेलेगा आईपीएल


READ MORE

इंग्लैंड के आॅलराउंडर क्रिकेटर बेन स्टोक्स को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ओर से भारत में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने की अनुमति मिल गई है.बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल सितम्बर में हुए ब्रिस्टल विवाद में संलिप्तता के कारण गिरफ्तार हुए स्टोक्स वर्तमान में इंग्लैंड टीम में शामिल नहीं हैं.


स्टोक्स को इस मामले में अब भी पुलिस की जांच के परिणाम का इंतजार है. पिछले साल 26 साल के स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स द्वारा 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. वह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे थे.


ब्रिस्टल विवाद में फंसे होने के कारण वह आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज़ में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. हालांकि वनडे सीरीज के लिए उनका नाम इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह अब अपना नाम वापस ले रहे हैं।स्टोक्स के स्थान पर वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में डेविड मलान शामिल हो सकते हैं.


ये भी पढ़ें:


जब सड़क किनारे भांगड़ा करने लगे टीम इंडिया के ये खिलाड़ी
इस ‘ख़ास क्लब’ के लिए इस साल इनमें है टक्कर

No comments:

Post a Comment