READ MORE
मशहूर ग़ज़ल गायक केसीराजू श्रीनिवास को यौन शोषण के मामले में हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. केसीराजू श्रीनिवास के खिलाफ एक महिला रेडियो जॉकी ने हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.केसीराजू श्रीनिवास सेविंग टेंपल नाम के निजी संगठन के ब्रांड एंबेसडर हैं. इसी संगठन के लिए रेडियो प्रोग्राम बनाने वाली महिला ने 29 दिसंबर को पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि केसीराजू पिछले दो महीने से उनपर यौन संबंधों के लिए दबाव बना रहे थे.
महिला की शिकायत की जांच के बाद के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को मशहूर ग़ज़ल गायक केसीराजू श्रीनिवास को गिरफ्तार कर लिया.
बता दें कि श्रीनिवास ने दुनियाभर की 125 भाषाओं में गाने गाए हैं. इसके लिए उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है.ये भी पढ़ें: यूपी में महिलाओं को जल्द मिलेगा ‘पैनिक बटन’
Article source: https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood/google-trends-divyanka-tripathi-beats-raj-kapoor-1197764.html
No comments:
Post a Comment