Monday, 1 January 2018

FILM REVIEW: 'जुमानजी 2', सिर्फ बच्चों नहीं, बड़ों के लिए भी बहुत कुछ है इस फिल्म में


READ MORE

साल 1995 में एक फिल्म आई थी, जुमानजी. दो बच्चे एक बोर्डगेम को खेलते हुए कुछ ऐसा शुरू कर देते हैं, जिसका अंत करना उन्हें नहीं आता. जुमान्जी नाम का यह गेम हर चाल के साथ एक नया खतरा, एक नया चैलेंज लेकर आता है. उस फिल्म में रोबिन विलियम्स मुख्य भूमिका में थे. अब साल 2017 में, यानी 22 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल रिलीज हुआ है. अबकी बार जुमानजी नाम का खेल बोर्ड पर नहीं खेला जाएगा. इस बार यह वीडियो गेम है जो खेलने वाले को अपने अन्दर खींच लेता है. ‘जुमानजी: वेलकम टू द जंगल’ नाम की इस फिल्म का कॉन्सेप्ट पिछली फिल्म से उलटा है, यानी इस बार गेम के अन्दर से जानवर बाहर नहीं आएंगे, बल्कि गेम को खेलने वाले लोग ही जंगल पहुंच जाएंगे.इस फिल्म की शुरुआत होती है हाईस्कूल में पढ़ने वाले 4 बच्चों से. इन चारों को सजा मिली है कि इन्हें एक स्टोररूम साफ करना है. इसी दौरान उन्हें वही बोर्डगेम ‘जुमानजी’ मिलता है, जिसमें 22 साल पहले रॉबिन विलियम्स गायब हो गए थे. लेकिन आजकल के बच्चों को कहां बोर्ड गेम खेलने का शौक है? वो उसे अनदेखा कर देते हैं. लेकिन जुमानजी अपना रास्ता तलाश लेता है.


जैसे आज के दौर में सबकुछ अपग्रेड हो रहा है, जुमानजी भी अब एक वीडियो गेम में बदल जाता है और चारों बच्चों को अपने भीतर खींच लेता है. लेकिन यहां कहानी में एक ट्विस्ट है. वीडियो गेम के अन्दर जाने के बाद इस चारों बच्चों के दिमाग किसी और शरीर में घुस जाते हैं.


इसके बाद शुरू होता है एक लंबा सफर, खुद को इस गेम से बाहर निकालने के लिए, और साथ ही खुद को जिंदा बचाए रखने के लिए. वीडियो गेम के किरदारों की तरह इन चारों असली किरदारों के पास भी कुछ शक्तियां हैं और कुछ कमियां भी. कैसे ये चारों खुद को इस खतरनाक जंगल से बाहर निकलते हैं और कैसे अपने अपने असली शरीर में वापस लौटते हैं, ये देखना एक मजेदार जर्नी है.सिर्फ राम रहीम ही नहीं, फिल्मों में भी खूब नजर आए हैं ऐसे बाबा:


क्यों देखें:


अगर आपने अपने बचपन या जवानी में 1995 की फिल्म ‘जुमानजी’ देखी है तो यह सीक्वल आपको बहुत रोचक लगेगा. फिल्म की सिनेमेटोग्राफी और विजुअल इफेक्ट्स कमाल के हैं. आप फिल्म देखते हुए उस खतरनाक जंगल का हिस्सा बन जाते हैं.


एक्टिंग की बात की जाए तो सभी कलाकारों ने बेहतरीन एक्टिंग की है. अगर आप ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन के फैन हैं तो आपके लिए यह फिल्म एक ट्रीट से कम नहीं होगी. ‘द रॉक’ इस फिल्म में एक ऐसे आदमी का किरदार निभा रहे हैं जो एक पढ़ाकू है लेकिन बॉडीबिल्डर के शरीर में फंस गया है.


साथ ही यह फिल्म उस राज पर से भी पर्दा उठाती है कि 22 साल पहले एलेन पेरिश (रोबिन विलियम्स) कैसे और कहां गायब हो गया था.


क्यों ना देखें:


नयेपन के नाम पर फिल्म में कुछ भी नहीं है. चार बच्चे तो फिल्म की शुरुआत में दिखाए जाते हैं, उनका रोल बहुत जल्दी खत्म हो जाता है और उनके पास करने के लिए कुछ खास है भी नहीं. लेकिन बेहतर होता कि उन्हें भी वीडियो गेम के भीतर वाले जंगल में उसी अंदाज में दिखाया जाता.


कुल मिलाकर यह फिल्म देखना एक बेहतरीन एक्सपीरियंस है. मजेदार डायलॉग, बेहतरीन विजुअल्स और कमाल की स्टार कास्ट, छुट्टियों में पूरे परिवार के साथ देखने के लिए इससे बेहतरीन आप्शन आपको कहां मिलेगा. इसीलिए हम इस फिल्म को 3 स्टार दे रहे हैं.


ये किसकी गोद में बैठी थीं कंगना रनौत?


ये भी पढ़ें:


पॉर्न वेबसाइट पर छाई अनुपम खेर की फिल्म, खुश हो गए साथी कलाकार

No comments:

Post a Comment