Sunday, 28 January 2018

'तीन तलाक बिल पास कराने के लिए पूरा जोर लगाएगी सरकार, विपक्ष से बात जारी'


READ MORE

संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने रविवार को कहा कि बजट सत्र में ट्रिपल तलाक बिल को पास कराने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश करेगी. बता दें कि बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है. कुमार ने यह बात ऑल पार्टी मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही. उन्होंने बताया कि बिल पर सहमति के लिए विपक्षी पार्टियों से बातचीत जारी है.बजट सत्र से पहले सरकार और विपक्ष के प्रतिनिधियों ने बैठक कर सत्र में उठने वाले मुद्दों पर चर्चा की. इस सत्र में सरकार राज्यसभा में लंबित ट्रिपल तलाक बिल को पास कराने की पूरी कोशिश करने वाली है. इसके अलावा वह ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने से संबंधित बिल को भी सदन में पेश कर सकती है. वहीं विपक्ष की योजना बढ़ते बलात्कार, सुप्रीम कोर्ट विवाद आदि को लेकर सरकार को घेरने की है.


मीटिंग से पहले कांग्रेस लीडर प्रमोद तिवारी ने कहा, “हम इन मुद्दों को उठाना चाहते हैं क्योंकि वे महत्वपूर्ण हैं. सरकार को सहयोग का रवैया अपनाते हुए विपक्ष को इन मुद्दों को उठाने देना चाहिए.”


इस मीटिंग में पीएम मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे थे वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे (कांग्रेस), मुलायम सिंह यादव (सपा), डी राजा (सीपीआई), कनिमोझी (DMK), डेरेक ओ ब्रायन और सुदीप बंदोपाध्याय (TMC) और तारिक अनवर (NCP) विपक्षी पार्टियों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.दो चरणों में होगा बजट सत्र
बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ होगी. कोविंद के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी. वित्त मंत्री अरुण जेटली एक फरवरी को भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेंगे.


सत्र का पहला चरण नौ फरवरी को पूरा हो जाएगा. दूसरा चरण पांच मार्च से छह अप्रैल के बीच होगा. इस बार के बजट में मजबूत रानीतिक संदेश हो सकता है क्योंकि 2019 में लोकसभा चुनाव होने वाला है. इस बजट में किसानों और गरीबों पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जा सकता है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/bq03FRb9tKU/story01.htm

No comments:

Post a Comment