Tuesday, 31 July 2018

कोलकाता: 14 साल की बच्ची के गले से निकली 9 सुइयां, तंत्र विद्या का शक


READ MORE

ज्यादातर बच्चे इंजेक्शन या सुई से डरते हैं. कभी सुई लगानी पड़ जाए, तो वो दर्द से कराहते हैं. ऐसे में अगर किसी के गले में एक-दो नहीं, 9 सुई चुभोई गई हो तो, उसके दर्द का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. कोलकाता के नदिया जिले की कृष्णानगर में ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सर्जरी कर 14 साल की बच्ची के गले से 9 सुइयां निकाली.ऑपरेशन के दौरान बच्ची के सिर में छोड़ी सुई, पुलिस दर्ज नहीं कर रही केस


हॉस्पिटल के ईएनटी (कान, नाक और गला) विभाग के प्रो. डॉ मनोज मुखर्जी के नेतृत्व में 7 डॉक्टरों की टीम ने ये क्रिटिकल सर्जरी की. डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज के गले की मांसपेशी में सभी सुई फंसी हुई थी. बच्ची के गले से डेढ़ इंच की एक सुई और दो इंच की 8 सुई निकाली गई है.


डॉक्टरों का अनुमान है कि जिस तरह से सुइयां चुभोई गई थीं, वैसा तंत्र-मंत्र के उद्देश्य से ही किया जा सकता है. सर्जरी के बाद बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है.ऑपरेशन करके भूल गए डॉक्टर्स, महिला की पीठ में रह गई दो इंच लंबी सुई


जानकारी के मुताबिक, बच्ची की पहचान अपरुपा बिश्वास के रूप में हुई है. वह कृष्णानगर अक्षय विद्यापीठ में क्लास 8 की छात्रा है. उसके पिता ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसने गले में दर्द की बात बताई थी. एक दिन वह खाना खाते हुए बेहोश भी हो गई थी. फिर बच्ची को हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच में उसके गले में सुई फंसे होने की बात बताई.


हालांकि, बच्ची के पिता अधीर बिश्वास इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं कि उनकी बेटी के गले में सुइयां कैसे चुभी? फिलहाल, डॉक्टरों ने सुर्जरी से निकाले गई सुइयों को इंटाली थाने को सौंप दिया है. पुलिस जांच में जुटी है.


Article source: https://gadgets.ndtv.com/hindi/telecom/bsnl-free-sunday-calls-plan-for-landline-and-broadband-users-extended-news-1848447

No comments:

Post a Comment