Monday, 30 July 2018

मराठा आरक्षण आंदोलन: पुणे में हिंसा के बीच युवक ने की खुदकुशी


READ MORE

मराठा आरक्षण के समर्थन में एक और शख्स ने खुदकुशी कर ली. इस बीच, आरक्षण की मांग को लेकर हिंसा जारी है और ये हिंसा नए स्थानों को अपनी चपेट में ले रहा है. पुणे के चाकन में हिंसा के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई. पुणे जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर चार लोगों के एक साथ एकत्र होने पर रोक रहेगी.कुछ मराठा संगठनों ने चाकन इलाके में सोमवार को बंद का आह्वान किया था और रैली आयोजित की गई थी. राजनीतिक रूप से प्रभावशाली मराठा समुदाय नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है. राज्य की जनसंख्या में इनकी तकरीबन 30 फीसदी आबादी है.


उधर, कांग्रेस और एनसीपी ने सरकार पर मराठा और अन्य समुदाय को आरक्षण में टाल मटोल का आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव से मामले में हस्तक्षेप की मांग की. महाराष्ट्र में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उनके कुछ विधायक विधानसभा से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं, ताकि सरकार को इस मामले में तत्काल निर्णय लेने के लिए मजबूर किया जा सके.


ये भी पढ़ें: मराठा आंदोलन: महाराष्ट्र के सभी कांग्रेस विधायक दे सकते हैं इस्तीफाराजभवन में अलग-अलग मुलाकात के दौरान दोनों पार्टियों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मांग की कि वह देवेंद्र फडणवीस सरकार को मराठा, मुस्लिम, धनगर और महादेव कोली समुदाय को आरक्षण के मुद्दे पर तत्काल निर्णय लेने का निर्देश दें.


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुणे से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर आद्यौगिक नगरी चाकन में मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और कुछ सार्वजनिक परिवहन की बसों और निजी वाहनों में आग लगा दी. अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के पथराव में कुछ पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं.


पुलिस ने बताया कि त्वरित प्रतिक्रिया दल को हिंसा प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया है. जिला कलेक्टर ने हिंसा की रोकथाम के लिए धारा 144 लागू की है. इस बीच, मराठा आरक्षण की मांग को लेकर युवक ने औरंगाबाद में चलती ट्रेन के सामने छलांग लगाकर कथित रुप से आत्महत्या कर ली.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/pakistan-nawaj-sharif-hurriyat-conference-saiyad-ali-shah-gilani-416130.html

No comments:

Post a Comment