READ MORE
महाराष्ट्र के गिरगौम और जुहू तटों पर जहरीली जेलीफिश देखी गई. इस पर, सरकार ने मंगलवार को परामर्श जारी कर लोगों से समुद्र में नहीं जाने की अपील की.मत्स्य पालन विभाग के राज्य आयुक्त अरुण विधाले ने कहा कि जेलीफिश समंदर की लहरों के साथ बह रही है. उन्होंने कहा कि जेलीफिश व्यक्ति के संपर्क में आने पर उसे काट लेती हैं. इससे दर्द होता है और शरीर का वह हिस्सा लाल हो जाता है. इससे बहरापन हो सकता है या शरीर का वह हिस्सा सुन भी हो सकता है, जहां यह मछली काटती है. इससे राहत के लिए व्यक्ति को प्रभावित हिस्से पर सिरका या गर्म पानी डाल लेना चाहिए.
अरुण विधाले ने कहा कि दर्द रहने पर व्यक्ति को मेडिकल सहायता लेनी चाहिए.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/ubqqNCI_0QA/story01.htm
No comments:
Post a Comment