READ MORE
बेंगलुरू से पटना जा रहे एक विमान में बुधवार को चार महीने के एक बच्चे को सांस लेने में परेशानी महसूस हुई और हैदराबाद एयरपोर्ट पर उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह बच्चा अपने माता-पिता के साथ इंडिगो के विमान में बेंगलुरू से सफर कर रहा था.ये भी पढ़ेंः गर्लफ्रेंड के लिए उड़ाई प्लेन हाईजैक की अफवाह, नो फ्लाई लिस्ट में हुआ शामिल
एयरलाइन ने कहा है कि उड़ान 6 ई 897 के चालक दल के सदस्यों ने बच्चे की तबियत बिगड़ने पर विमान को हैदराबाद ले जाने का फैसला किया और एयरपोर्ट पर एक एंबुलेंस और एक डॉक्टर मुहैया कराने के लिए कहा.
पुलिस ने बताया कि विमान के उतरने पर बच्चे को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है.ये भी पढ़ेंः क्यूबा में टेकऑफ के तुरंत बाद विमान में लगी आग, 110 यात्री थे सवार, 3 को बचाया गया
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि मेडिकल हेल्प को लेकर सुबह करीब साढ़े सात बजे विमान को हैदराबाद की ओर मोड़ा गया. बयान में कहा गया है कि चालक दल के सदस्यों ने विमान में मौजूद एक डॉक्टर के साथ बच्चे की देखभाल की. विमान के उतरने पर बच्चे को एक इंडिगो स्टाफ के साथ फौरन ही अस्पताल ले जाया गया लेकिन दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई. एयरलाइन ने शिशु की मौत पर संवेदना प्रकट की है.
Article source: https://gadgets.ndtv.com/hindi/telecom/bsnl-free-sunday-calls-plan-for-landline-and-broadband-users-extended-news-1848447
No comments:
Post a Comment