Tuesday, 31 July 2018

VIDEO: जान देने के उद्देश्य से रेलवे पटरियों पर लेटा, इस तरह बची जान


READ MORE

मुंबई (एएनआई)। एक शख्स ट्रेन के नीचे आकर अपनी जान देने के उद्देश्य से रेलवे की पटरी के बीचोबीच लेट गया लेकिन रेलवे सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। घटना मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन की है। जब लोगों ने उसे ऐसा करते देखा तो उसे बचाने को उसकी तरफ दौड़े। उसकी किस्मत ही कही जा सकती है कि पटरियों के बीचोबीच लेट जाने के बाद भी वह जिंदा बचा लिया गया।


जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे एक आदमी चुपचाप जाकर रेलवे की पटरी पर लेट गया। जब लोगों ने उसे ऐसा करते हुए देखा तो वहां भगदड़ मच गई। कई लोगों ने उसे देखा, कुछ लोग चिल्लाने लगे और उसे ऐसा करने से रोकने लगे, वहींं कुछ लोग उसे बचाने के लिए पटरी पर कूद गए। यात्रियों और रेलवे सुरक्षा बल की कोशिश के द्वारा उसे सकुशल बचा लिया गया।


इस पूरी घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 54 वर्षीय नरेंद्र दामाजी कोटेकर ने बचाने वाले सुरक्षा अधिकारियों से बताया कि वह अपना जीवन समाप्त कर लेना चाहता है क्योंकि वह पारिवारिक समस्याओं से तंग आ चुका है। पुलिस ने कोटेकर के परिवार से संपर्क कर उसका काउंसलिंग कर उसे उसके घर भिजवा दिया।




यह भी पढ़ें


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
कुछ दिन पहले इसी तरह से पनवेल रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों ने एक यात्री को बचाया था। वह शख्स ट्रेन पर चढ़ने वाला था और तभी ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली और उसका पैर रेलवे प्लेटफॉर्म औऱ ट्रेन के बीच फंस कर रह गया। तभी रेलवे पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ी और उसने उस शख्स को खींच कर बाहर निकाला। पुलिसकर्मी को देखकर अन्य यात्री भी उसकी मदद को दौड़े और उसे सकुशल बचाया।


5 फरवरी को एक सात वर्षीय बच्चे को मुंबई के नायगांव रेलवे स्टेशन की पटरी से बचाया गया। वह भी इसी तरह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में फंस गया था। पुलिस की नजर जैसे ही उस पर पड़ी उसे बचा लिया गया।


<


p id=”rel2″>



यह भी पढ़ें



By Srishti Verma


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/zsTapTbEPEA/story01.htm

No comments:

Post a Comment