Monday, 30 July 2018

'15 अगस्त पर आप क्या सुनना चाहते हैं?' PM ने भाषण के लिए जनता से मांगे सुझाव


READ MORE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर पांचवीं बार लाल किले से देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने इस बार अपने भाषण को लेकर देशवासियों से सुझाव मांगे हैं.पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह इसे लेकर ट्वीट किया, ’15 अगस्त के भाषण को लेकर आपके क्या विचार और आइडिया हैं. उन्हें मेरे साथ खास तौर से बने फोरम नरेंद्र मोदी ऐप पर साझा करें. आप माय गोव https://www.mygov.in/group-issue/give-suggestions-prime-ministers-speech-independence-day-2018/ पर भी अपने सुझाव शेयर कर सकते हैं. आने वाले दिनों में मुझे आपके सुझावों के मिलने का इंतजार रहेगा.’


जब पीएम मोदी बोले- हफ्ते भर तक ‘वाह-वाह मोदी’ होती अखबारों की हेडलाइन


प्रधानमंत्री को ऐसे पहुंचाएं अपना आइडियाअगर कोई नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक अपना आइडिया पहुंचाना चाहता है, तो उसे सरकार की वेबसाइट mygov.in पर विजिट करना होगा. यहां दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने कमेंट के जरिए अपने आइडिया पीएम तक पहुंचाया जा सकता है.




मोदी के ‘ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में नजर आए अमर सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज


15 अगस्त को पीएम मोदी का होने वाला भाषण वर्तमान एनडीए सरकार के मुखिया के तौर पर लाल किले से दिया जाने वाला नरेंद्र मोदी का आखिरी भाषण होगा. ऐसे में सभी की नजरें उनके इस भाषण पर हैं. माना जा रहा है कि 2019 में होने वाले आम चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं. उनके देशवासियों से सुझाव मांगने को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

No comments:

Post a Comment