Monday, 30 July 2018

Ind vs Eng: कोहली के पास आईसीसी रैकिंग में स्मिथ को पछाड़ने का मौका


READ MORE

भारतीय कप्तान विराट कोहली एक अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को पछाड़कर नंबर एक पर काबिज हो सकते हैं.गेंद से छेड़खानी मामले में 12 महीने का प्रतिबंध झेल रहे स्मिथ से कोहली 26 अंक पीछे हैं. उन्हें स्मिथ को पछाड़ने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा.


बल्लेबाजों में इंग्लैंड और भारत दोनों के पांच-पांच बल्लेबाज शीर्ष 50 में हैं.


भारत के चेतेश्वर पुजारा छठवे, लोकेश राहुल 18वें, अजिंक्य रहाणे 19वें, मुरली विजय 23वें और शिखर धवन 24वें स्थान पर हैं. वहीं इंग्लैंड के जो रूट तीसरे, एलेस्टर कुक 13वें, जानी बेयरस्टा 16वें, बेन स्टोक्स 28वें और मोईन अली 43वें स्थान पर हैं.गेंदबाजों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन नंबर वन की रैंकिंग बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. स्टुअर्ट ब्रॉड 12वें स्थान पर है. दूसरी ओर भारत के छह गेंदबाज शीर्ष 30 में हैं. रविंद्र जडेजा तीसरे, आर अश्विन पांचवें, मोहम्मद शमी 17वें, भुवनेश्वर कुमार 25वें, ईशांत शर्मा 26वें और उमेश यादव 28वें स्थान पर हैं.


ये भी पढ़ें: झूठ बोलते हैं कोहली… -जेम्स एंडरसन


भारत के बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव 56वें स्थान पर हैं.


आईसीसी टेस्ट टीम की रैंकिंग में इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है और वह इसमें सुधार करना चाहेगा.


सीरीज में अगर इंग्लैंड की टीम 5-0 से जीतती है तो उसके 10 अंक बढ जाएंगे. ऐसे में भारत और उसके बीच अंक का अंतर 28 से घटकर सिर्फ पांच अंक का रहा जाएगा. वहीं भारत 5-0 से जीतता है तो उसके 129 अंक हो जाएंगे और इंग्लैंड 94 अंक के साथ छठे स्थान पर आ जाएगा.

No comments:

Post a Comment