READ MORE
बीजेपी के एक विधायक ने बांग्लादेशी प्रवासियों और बांग्लादेशी प्रवासी शांतिपूर्वक भारत न छोड़ने पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी है.न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार तेलंगाना के बीजेपी विधायक राजा सिंह ने कहा, “यदि रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशी प्रवासी शांतिपूर्वक भारत नहीं छोड़ते हैं तो उन्हें गोली मार दी जाएगी और उनका सफाया कर दिया जाएगा. तभी हमारा देश सुरक्षित रह सकेगा.”
बीजेपी विधायक का यह बयान उस वक्त आया है जब असम में एनआरसी जारी होने के बाद लोगों में गुस्सा है. बता दें कि असम में करीब 40 लाख लोगों को एनआरसी में शामिल नहीं किया गया है जिसमें से अधिकतर मुस्लिम हैं.
बता दें कि राजा सिंह ने हाल ही में लिंचिंग के मुद्दे पर कहा था कि लिंचिंग तब तक नहीं रुक सकती जब तक कि गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा न दिया जाए. गौ-रक्षकों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा था, “गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने तक गौ-रक्षकों का युद्धा जारी रहेगा फिर चाहे आप उन्हें गोली मारो या फिर जेल में डालो.”ये भी पढ़ें: बीजेपी बंगाल में जीती तो वहां भी NRC जारी करेगी: दिलीप घोष
बता दें कि असम में एनआरसी जारी होने के बाद इस मुद्दे पर राजनीति गर्माई हुई है. विपक्षी दल सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि 2019 के चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए मुस्लिमों को इससे बाहर रखा गया है. हालांकि सोमवार को आरोपों का जवाब देते हुए सीएनएन-न्यूज 18 से बात करते हुए असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्वा शर्मा ने कहा कि बीजेपी को वोट करने वाले 13-14 लाख हिन्दुओं को भी एनआरसी से बाहर रखा गया है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/zsTapTbEPEA/story01.htm
No comments:
Post a Comment