Tuesday, 31 July 2018

स्‍वाति मालीवाल ने दिल्‍ली के पहाड़गंज के होटल से 39 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया


READ MORE

दिल्‍ली महिला आयोग ने पहाड़गंज से रात करीब एक बजे एक होटल से रेस्‍क्‍यू कर 39 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया है. इन सभी लड़कियों को देश से बाहर भेजने की तैयारी थी. दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने खुद इस रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन को संभाला और होटल में कैद सभी नेपाली लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला. पिछले कुछ समय से लगातार अलग-अलग जगहों से लड़कियों के मिलने का सिलसिला जारी है.दिल्‍ली महिला आयोग को सूचना मिली थी पहाड़गंज के एक होटल में नेपाल की कुछ लड़कियों को रखा गया है. शिकायत के आधार पर दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्‍वाति मालीवाल ने खुद रात करीब एक बजे पुलिस टीम के साथ होटल पर छापा मारा. इस दौरान घर से 39 नेपाली लड़कियों को छुड़ाया गया है. इन लड़कियों को कुछ दिन पहले ही नेपाल से लाया गया था और विदेशों में भेजने की तैयारी थी. लड़कियों से पूछताछ में पता चला है कि दलालों ने उनके पासपोर्ट अपने पास रख लिए थे और उन्‍हें होटल में कैद  कर लिया.


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी दिल्‍ली महिला आयोग ने मुनिरका इलाके से रात करीब डेढ़ बजे एक घर में छापा मारकर नेपाल की 16 लड़कियों को छुड़ाया है. इन लड़कियों को बहला फुसलाकर मानव तस्करी के लिए नेपाल से लाया गया था. पूछताछ में पता चला है कि इन लड़कियों को यहां से कुवैत और इराक भेजने की तैयारी थी.


Article source: https://gadgets.ndtv.com/hindi/telecom/bsnl-free-sunday-calls-plan-for-landline-and-broadband-users-extended-news-1848447

No comments:

Post a Comment