READ MORE
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव राम माधव ने नेपाल से अनुरोध किया कि वह ‘लुक साउथ’ नीति अपनाए. जिसके जरिए चारों तरफ से जमीन से घिरे इस देश का हिंद महासागर के जरिए बेहतर समुद्री संपर्क हो सकेगा.माधव थिंक टैंक इंडिया फाउंडेशन के निदेशक भी हैं. उन्होंने कहा कि अगर नेपाल जलीय संपर्क पर ध्यान देता है तो महासागर उसके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं.
भारत-नेपाल थिंक टैंक सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने नेपाल को सलाह दी कि वह ‘लुक साउथ’ नीति अपनाए. उन्होंने कहा कि इसका अनिवार्य रूप से यह मतलब नहीं कि वह भारत की तरफ ही देखे बल्कि इससे भारत के कलकत्ता और बांग्लादेश के चटगांव बंदरगाह के जरिये उसकी हिंद महासागर तक पहुंच होगी.
उन्होंने कहा कि इससे तिब्बत और चीन के स्वायत्त क्षेत्रों के लिये भी अवसर पैदा होंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पड़ोसी राष्ट्रों के विकास की नीति पर जोर देते हुए माधव ने कहा कि नेपाल और भारत सिर्फ दो दोस्त नहीं हैं बल्कि दो महान सभ्यताएं हैं जिनमें ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/5CEMCdTE5Sk/story01.htm
No comments:
Post a Comment