Monday, 30 July 2018

सिंगर मीका सिंह के घर हुई चोरी, गहने और कैश मिलाकर 3 लाख का नुकसान


READ MORE

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के घर तीन लाख रुपए की चोरी हुई है. इस मामले में मीका ने मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मीका के घर पर रविवार (29 जुलाई) दोपहर 2 बजे के करीब चोरी हुई. उनके घर से करीब 2 लाख रुपए के गहने और 1 लाख रुपए कैश चोरी हुए हैं.पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए एन्क्लेव बिल्डिंग में आने-जाने वालों में तलाश कर रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके. जांच में 27 साल के अंकित वसन का नाम सामने आ रहा है. दिल्ली के रहने वाले अंकित मीका के प्रोजेक्ट्स और लाइव शो ऑर्गेनाइज करने में मदद किया करते थे. वह करीब दस साल से मीका के साथ काम कर रहे थे. पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘उनके मैनेजर ने हमें बताया कि रविवार को चोरी की घटना के बाद से अंकित का कोई पता नहीं था.’


पुलिस को बताया गया कि अंकित मीका के अंधेरी वाले स्टूडियो में रहा करता था. साथ ही उन्हें मीका के घर जाने की भी इजाजत थी. यहां तक कि बिल्डिंग का चौकीदार भी अंकित को पहचानता था. अब इस मामले में सेक्शन 381 की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है.


यह भी पढ़ें:‘मुल्क’ की रिलीज पर कोर्ट के स्टे की खबर अफवाह : अनुभव सिन्हा

No comments:

Post a Comment