
READ MORE
जयपुर, जागरण संवाददाता।गायों के संरक्षण के लिए राजस्थान का पहला गाय अभ्यारण्य बीकानेर जिले में बनेगा। यह अभ्यारण्य बीकानेर जिले के नापासर में बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दो दिवसीय बीकानेर दौरे के दौरान नापासर में गो अभ्यारण्य तथा बीकानेर में नंदीशाला के विकास के लिए दो समितियों के साथ दो एमओयू साइन किए गए। नापासर में बनने वाले गो अभयारण्य के लिए सोहनलालजी बुलादेवीजी ओझा गौशाला समिति ने तथा नंदीशाला के लिए गंगा जुबली पिंजरापोल समिति ने जिला कलक्टर के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
गो अभ्यारण्य को पूरी तरह से गायों को समर्पित होगा। इसे वन्यजीव अभ्यारण्य की तर्ज पर विकसीत किया जाएगा । इसमें गायों को सेवण घास उपलब्ध करायी जाएगी तथा अस्पताल भी बनाया जाएगा। भविष्य में इसे एक पर्यटक स्थल में विकसित किया जाना प्रस्तावित है।
हाल में शराब पर भी लगाया गया था ‘काऊ सरचार्ज’
उल्लेखनीय है कि वसुंधरा राजे सरकार ने गौ-संरक्षण के लिए हाल ही में शराब पर बीस फीसदी ‘काऊ सरचार्ज ‘ लागू किया है। केंद्र सरकार से गोशालाओं के लिए मिलने वाला अनुदान बंद होने के बाद इसकी भरपाई के लिए राज्य सरकार ने शराब पर सरचार्ज और स्टांप पर सेस बढ़ाने का फैसला किया था।
<
p id=”rel1″>

यह भी पढ़ें
By Preeti jha
No comments:
Post a Comment