Monday, 30 July 2018

इस वजह से चलती गाड़ियों से कूद रहे हैं लोग, नोरा फतेही भी हुईं शामिल


READ MORE

अगर आपको अपने आसपास या अपनी सोशल मीडिया वॉल पर #Kikichallenge नाम की चीज़ दिखाई दे रही है और इस बला का नाम आपने अभी तक नहीं सुना है तो परेशान होने की ज़रुरत नहीं क्योंकि हम आपको बताने वाले हैं की माजरा क्या है. दरअसल कनाडा के मशहूर सिंगर और रैपर ड्रेक के गाने ‘इन माइ फीलिंग्स’ के लॉन्च के बाद एक ऑनलाइन कॉमेडियन शिग्गी ने इस गाने पर एक डांस किया. शिग्गी इस गाने के दौरान चलती गाड़ी से उतरे नाचे और फिर वापस गाड़ी में बैठ गए. इसके बाद लोगों ने इस चैलेंज को करना शुरू कर दिया और गड़बड़ शुरू हो गई.चलती गाड़ी से उतरने के चक्कर में कई लोग हादसे का शिकार हो गए और कई लोगों को चोट लगी. कुछ इंस्टाग्राम वीडियो में तो चलती गाड़ी से उतरे लोगों को दूसरी गाड़ी से टक्कर लगी और चोटिल हो गए. इस खतरनाक ट्रेंड को रोकने के लिए अबु धाबी और अमेरिका के कुछ राज्यों में इस चैलेंज पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है.


इस चैलेंज को हवा देने वाले हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ, कॉमेडियन शिग्गी और इस गाने को गाने वाले रैपर ड्रेक से भी अलग-अलग पुलिस विभागों ने गुहार लगाई है कि वो लोगों को इस चैलेंज से रोकें. अभी तक भारत में किसी सिलेब्रिटी ने इसे एंडोर्स नहीं किया था लेकिन अब नोरा फतेही ने इस गाने पर डांस किया है. इस डांस को भारत में अभी तक गैर कानूनी घोषित नहीं किया गया है लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि आप इस चैलेंज के चक्कर में अपने आप को खतरे में न डालें.



KeKe Challenge Desi style Wait for the ending ……‍♀️‍♀️ Feat. @fukravarun @harshbafna93 @divyang_ledwani —————————— #kekechallenge #india #comedy #funny #crazy #norafatehi #new #dance #morocco #toronto #rickshaw #sari #indianfashion #jokes #varunsharma #fukery #dilbar #actors #bollywood #love #desi #drake #inmyfeelingschallenge #new #laugh #humor #fun #mumbai #drama #dramaqueen #inmyfeelingschallenge #kikichallenge



A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on Jul 27, 2018 at 8:20am PDT




इस गाने के मूल वीडियो में ऐसा कोई दृश्य नहीं है और कॉमेडियन शिग्गी भी अपने इस चैलेंज पर अफसोस जता चुके हैं. नोरा फतेही ने सस्ती लोकप्रियता के लिए इस डांस को किया तो है लेकिन शायद वो इसकी गंभीरता से वाकिफ नहीं हैं. आप ड्रेक का ओरिजनल गाना यहां देख सकते हैं जिसमें ऐसा कोई वीडियो शामिल नहीं है.


यह भी पढ़ें:


मूवी डेट पर पहुंचे ऋतिक और सुजैन, फिर उड़ने लगी शादी की खबरें

No comments:

Post a Comment