Monday, 30 July 2018

यमुना का जलस्‍तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंचा, दिल्‍ली में अलर्ट जारी


READ MORE

उत्तरी भारत में लगातार हो रही बारिश का असर दिल्‍ली की यमुना नदी पर भी दिख रहा है. हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए लाखों क्‍यूसेक पानी के चलते दिल्‍ली में यमुना का जलस्‍तर तेजी से बढ़ रहा है. सोमवार को यमुना का जलस्‍तर  जहां 205.62 मीटर दर्ज किया गया था, वहीं मंगलवार को यह 206 मीटर तक पहुंच गया. मंंगलवार को यमुना का जलस्‍तर खतरे के निशान से 1.17 मीटर के ऊपर पहुंच गया. सोमवार की सुबह यमुना के जलस्‍तर को देखते हुए 27 पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर दिया गया था जबकि सात ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया था. हालांकि रेलवे के इंजीनियरों की निरीक्षण के बाद कई ट्रेनों को काफी धीमी रफ्तार के साथ पुराने रेलवे पुल से गुजरने की अनुमति दे दी गई थी.दिल्ली में यमुना नदी पहले ही खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है. शनिवार को हथिनी कुंड बैराज से 6 लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया था. सोमवार को पानी दिल्‍ली पहुंच गया और यमुना का जलस्‍तर और भी ज्‍यादा हो गया. लगातर बढ़ते पानी के कारण दिल्‍ली में यमुना से सटे नीचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है. यमुना के किनारे के सभी खेत जलमग्‍न हो चुके हैं. यमुना का जलस्‍तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने 43 नौका भी यमुना नदी के किनारे तैनात कर दी हैं.


लोहे वाला पुल बंद करने से ट्रैफिक पर असर
यमुना में लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम ने आदेश जारी कर लोहे वाले पुल पर दोनों ओर से यातायात बंद कर दिया है. लोहे वाले पुल बंद करने के कारण ट्रैफिक पर भी खासा असर देखने के लिए मिल रहा है. गीता कॉलोनी से राजघाट की ओर जाने वाली ट्रैफिक पर इसका खासा असर दिखाई दे रहा है और लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.निचले इलाकों को पूरी तरह से खाली कराया गया
यमुना के पास निचले इलाकों में रहने वाली झुग्गियों में लोगों को एहतियातन तौर पर वहां से हटा दिया गया है. आसपास लगने वाली छोटी-छोटी दुकानों को भी हटा दिया गया है. जिससे वह रहने वाले लोगों का कहना है कि उनका काम ही चौपट हो गया है और रोजगार की समस्या भी बढ़ गई है. इतना ही नहीं कई लोगों का कहना है कि हमें वहां से हटा दिया गया उसके बाद सरकार की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम भी नहीं किए गए हैं. पूरी रात खुले आसमान में गुजारी पड़ रही है.


इसे भी पढ़ें :-


बाढ़ से बेहाल उत्तर भारत, त्रासदी के लिए कसूरवार कौन, हम या नदियां?
पानी में डूबने की कगार पर दिल्ली के कुछ इलाके, यमुना के आसपास लोगों का काम हुआ चौप


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/india-vs-zimbabwe-team-india-kl-rahul-jasprit-bumrah-super-game-2-489323.html

No comments:

Post a Comment