READ MORE
ग्वालियर में अंतरजातीय विवाह रचाने वाली एक युवती को ऑनर किलिंग का खौफ सता रहा है. अपने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज करने वाली युवती ने ग्वालियर एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है.युवती का आरोप है कि उसके परिजन ही उसके पति को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं.काजल ने कहा कि उसे और उसके पति धीरेंद्र को जान का खौफ सता रहा है.पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सुरक्षा की गुहार करने पहुंचे काजल और धीरेंद्र ने अपने विवाह के दस्तावेज दिखाए. दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने माना कि काजल और धीरेंद्र दोनों बालिग हैं और उनका विवाह कानून के तहत पूर्णतः वैध है.आखिरकार धमकियों से परेशान होकर मंगलवार को दोनों ने ग्वालियर एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई.शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने नव-दंपति को सुरक्षा का भरोसा दिलाया.ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे इस दंपति ने बताया कि उन्होंने अंतर जातीय विवाह रचाया है.ग्वालियर निवासी धीरेंद्र अग्रवाल औऱ मोहना निवासी काजल शिवहरे एक दूसरे से प्रेम
करते थे.काजल के घर वाले तैयार नहीं हुए तो दोनों ने 30 जून को कोर्ट मैरिज कर ली. 15 जुलाई को काजल ने अपने घर वालों को शादी के बारे में बताया लेकिन घर में बवाल हो गया.
लिहाजा काजल घर छोड़कर धीरेंद्र के साथ चली गई. लेकिन अब काजल का आरोप है कि उसके घर वाले धीरेंद्र को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं. बीते 15 दिनों से दोनों डर के साए में छुप कर जी रहे हैं.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दंपति अपनी मर्जी से जहां चाहे रहेंगे, उनको हर स्तर पर सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी. पुलिस से इस सुरक्षा का भरोसा मिलने के बाद काजल और धीरेंद्र कंपू थाने रवाना हुए.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/ubqqNCI_0QA/story01.htm
No comments:
Post a Comment