Monday, 30 July 2018

नगमा बोलीं- राहुल गांधी के आंख मारने में गलत क्या है, अगर मैं अभी आंख मार दूं तो


READ MORE

संसद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आंख मारने को अनुचित मानने से इनकार करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और फिल्म अभिनेत्री नगमा ने कहा कि सदन में राहुल के नैनों की इस हरकत के कई मायने हो सकते हैं. उन्होंने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘राहुल ने संसद में किसी के कुछ पूछे जाने पर जवाब में आंख मारी होगी. उनके आंख मारने के कई मतलब हो सकते हैं.’राहुल के आंख मारने के वाकये को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा सदन की गरिमा के लिहाज से अनुचित बताये जाने पर नगमा ने कहा, ‘इस वाकये में भला क्या गलत है. क्या उन्होंने (राहुल) ने किसी को गाली दी थी.’


फिल्म ‘बागी’ से 90 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री ने कहा, ‘आंख तो कोई भी मार सकता है. अगर मैं अभी आंख मार दूं, तो इसका यह मतलब नहीं है कि मैंने दो मिनट पहले आपसे जो बातें कही थीं, वे सब गलत थीं.’


ये भी पढ़ें- पीएम मोदी के ‘इमोशनल’ कार्ड से चित हुई कांग्रेस!वहीं मशहूर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा पीएम मोदी की तारीफ से जुड़े सवाल पर नगमा ने कहा कि वह केवल सुर्खियों में रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रही हैं और उन्हें देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं.


फिल्मी दुनिया से सियासत में कदम रखने वाली हस्ती ने कहा, ‘कंगना की क्या राजनीतिक हैसियत है. वह खुद को फेमस करने के लिए कभी करण जौहर और कभी रितिक रोशन के बारे में बुरा बोलती हैं. अब वह प्रधानमंत्री के बारे में अच्छा बोल रही हैं.”


नगमा ने इसके साथ ही कहा कि शिवसेना के साथ छोड़ने के बाद बीजेपी महाराष्ट्र में अकेली पड़ गई है. नतीजतन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को मराठी लोगों के वोट हासिल करने के लिये लता मंगेशकर और माधुरी दीक्षित जैसी फिल्मी हस्तियों से मिलना पड़ रहा है.


वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर के एक बालिका गृह में 34 लड़कियों के यौन शोषण काण्ड में नगमा ने बिहार की सामाजिक कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा की भूमिका आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई को इस मामले की बारीकी से छानबीन करनी चाहिये. इसके साथ ही, बिहार के अन्य बालिका गृहों में जांच कर पता लगाया जाना चाहिये की वहां रह रहीं लड़कियां किस हाल में हैं. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मध्य प्रदेश और बीजेपी के राज वाले अन्य सूबों में महिलाओं व छोटी बच्चियों से बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं.


नगमा ने सवाल किया, “खुद को मामा कहने वाले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी भांजियों को दुष्कर्म से बचाने के लिए क्या कर रहे हैं? बीजेपी शासित राज्यों में बलात्कार की गंभीर वारदातों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखिर क्यों चुप हैं?”


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/india-vs-zimbabwe-team-india-kl-rahul-jasprit-bumrah-super-game-2-489323.html

No comments:

Post a Comment