
READ MORE
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को हाल ही में श्रीलंका में खेली गई यूथ टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया अंडर-19 टीम में शामिल किया गया था. अर्जुन को इस दौरे में खेले गए दोनों यूथ टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने इस सरीज में किया है उसे देखते हुए उनकी आने वाले समय में टीम इंडिया की किसी भी टीम में वापसी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. 18 साल के अर्जुन एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हैं, श्रीलंका में उनसे खासी उम्मीदें थीं लेकिन वह उन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन रहा है खराब:
18 साल के अर्जुन ने श्रीलंका ए के खिलाफ 17 जुलाई से शुरू हुए पहले यूथ टेस्ट के साथ डेब्यू किया था. तेज गेंदबाज के तौर पर उनसे इस मैच में बहुत उम्मीदें थीं. इसीलिए उनसे स्ट्राइक गेंदबाज के तौर पर गेंदबाजी करवाई गई. लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद अर्जुन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 11 ओवरों में 2 मेडन फेंकने के साथ 33 रन देकर 1 विकेट ही झटका. वही हाल उनका दूसरी पारी में भी रहा और वह 11.2 ओवरों की गेंदबाजी करने के बाद 32 रन देकर 1 विकेट ही ले पाए.
इस तरह से वह गेंद से फ्लॉप ही साबित हुए. साथ ही बैटिंग में उन्होंने और भी निराश किया और 11 गेंदों में 0 पर आउट हो गए. गनीमत रही कि टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत भारत ने मैच एक पारी और 21 रनों से जीत लिया.

लगातार मौके देने पर भी रहे नाकामयाब:
खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने अर्जुन को एक और मौका देना मुनासिब समझा और दूसरे यूथ टेस्ट में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई. 24 जुलाई से शुरू हुए दूसरे यूथ टेस्ट में लगा कि अर्जुन आज बैट से कमाल दिखाएंगे. उन्होंने आते ही दो चौके लगाए और वह बड़ा स्कोर बनाने को लेकर आतुर नजर आ रहे थे. लेकिन तभी वह रन आउट हो गए. अर्जुन ने 18 गेंदों में 14 रन बनाए.
जब अर्जुन ने गेंदबाजी की तो फिर से वह फेल हुए. उन्होंने पहली पारी में 15 ओवरों में 33 रन देकर कोई भी विकेट नहीं निकाला. दूसरी पारी में भी उन्होंने 9 ओवरों की गेंदबाजी की और 39 रन देकर 1 विकेट ही झटका और इस तरह से यह मैच भी उनके लिए खास नहीं रहा.
गौरतलब है कि अर्जुन को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया कि टेस्ट टीम में ही जगह दी गई थी. उन्हें वनडे टीम के लायक ही नहीं समझा गया है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या वह आने वाले सालों में क्रिकेट के बढ़ते कंपटीशन में अपने आपको संवार पाएंगे. बहरहाल, तब तक नहीं जब तक वह अपने आपको एक बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में साबित नहीं कर देते.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के खिलाफ पांचों टेस्ट नहीं खेलेंगे जेम्स एंडरसन?
No comments:
Post a Comment