Monday, 30 July 2018

महाराष्ट्र में दो किसानों ने की आत्महत्या, खुद ही चिता बनाकर लगाई आग


READ MORE

महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में कर्ज से परेशान दो किसानों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सौखेदतेजन गांव के रहने वाले गजानन जयभाये शनिवार रात को घर से निकलकर अपने खेत में चले गए. वहां उन्होंने जहर खा लिया और उसके बाद लकड़ियों से चिता तैयार करके खुद को आग के हवाले कर दिया.अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी रविवार सुबह मिली. पुलिस ने इस संबंध में मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारी ने जयभाये के परिवार के हवाले से बताया कि किसान को कर्ज चुकाने में दिक्कतें आ रही थीं.


ये भी पढ़ें: पिछले एक महीने में देश में हुईं तीन सामूहिक आत्महत्याएं


दूसरी घटना में जिले की सिंधखेडराजा तहसील के तहत शिवानी टका गांव निवासी 34 वर्षीय किसान रामेश्वर ताम्बेकर ने 26 जुलाई को कर्ज नहीं चुका पाने और खराब फसल के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.


Article source: https://hindi.news18.com/news/delhi/pm-narendra-modi-on-congress-and-rahul-gandhi-no-confidence-motion-against-nda-1454661.html

No comments:

Post a Comment