READ MORE
सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ से प्रियंका चोपड़ा अलग हो गई हैं. अब इस फिल्म के लिए नई हीरोइन की तलाश शुरू हो गई थी. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया है कि प्रियंका के इस रवैये से सलमान खान बेहद नाराज हैं लेकिन सलमान खान के पिता सलीम खान ने कुछ और ही बात कही है.स्पॉटबॉय में छपी खबर के मुताबिक, उनसे हुई बातचीत में सलमान खान के पिता ने प्रियंका के फिल्म को छोड़ने के बारे में कहा है, ‘ये ठीक ही है जो भी हुआ. प्रियंका ‘भारत’ नहीं कर रही हैं तो न करें. ऐसी चीजें इंडस्ट्री में होती हैं. क्या ये पहली बार हुआ है कि किसी ने फिल्म छोड़ी है. हमारी फिल्म ‘जंजीर’ में भी बहुत कुछ अंदर-बाहर हुआ था.’
‘भारत’ के लिए नई हीरोइन की तलाश शुरू, प्रियंका चोपड़ा को प्रोड्यूसर ने कहा- ‘अनप्रोफेशनल’
अचानक लिए गए फैसले के सवाल पर सलीम खान ने कहा कि, ‘नहीं, ये अचानक नहीं है. मैं फिर से कहूंगा कि इस तरह की चीजें होती हैं. कभी ये डेट की इशू की वजह से होता है, कभी रोल और कभी पैसों की वजह से भी. और कभी आदमी की कुछ अपनी मजबूरियां होती हैं. मुझे अभी तक डिटेल नहीं पता है कि प्रियंका ने ‘भारत’ क्यों छोड़ी. हम प्रियंका से नाराज नहीं हैं. सलमान भी नाराज नहीं है.’कैटरीना की हो चुकी है एंट्री
सलीम खान ने इस बातचीत में ये कहा था कि प्रियंका की जगह पर कोई भी आ जाएगी, बहुत सारे लोग हैं. और वही हुआ भी कि कैटरीना को इस फिल्म के लिए फाइनल कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: ‘भारत’ के लिए हीरोइन की तलाश खत्म, सलमान के साथ अब नजर आएंगी ये एक्ट्रेस
No comments:
Post a Comment