READ MORE
भारतीय बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुकाने वाले फरार कारोबारी विजय माल्या प्रत्यर्पण मामले में मंगलवार को ब्रिटेन में अंतिम सुनवाई होगी. अंतिम सुनवाई के लिए वह लंदन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में हाजिर होंगे. जस्टिस एम्मा इस मामले में फैसले के लिए तारीख तय करेंगी. माल्या पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तारी के बाद से जमानत पर हैं.भगोड़ा घोषित हो चुके विजय माल्या आखिरकार भारतीय बैंकों का कर्ज चुकाने को तैयार हैं. वह भारत लौटना चाहते हैं और कर्ज चुकाना चाहते हैं. इसके लिए विजय माल्या ने एक बयान जारी किया है. कर्ज नहीं चुकाने के मामले में चुप्पी तोड़ते हुए विजय माल्या ने कहा कि वह कर्ज चुकाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. विजय माल्या ने यह भी कहा कि वह कर्ज चुकाने के लिए पहले से ही तैयार थे, लेकिन सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली.
दूसरी तरफ, खतना प्रथा को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज भी सुनवाई करने वाला है. सोमवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि ये मामला महिला की निजता और गरिमा से जुड़ा है. ये संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है. केंद्र सरकार ने भी इस प्रथा को बंद करने की मांग का समर्थन किया है. इसके अलावा सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज बीएच लोया की मौत के मामले में बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा.
देश-दुनिया से जुड़ी खबरों और अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ…
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/india-vs-zimbabwe-team-india-kl-rahul-jasprit-bumrah-super-game-2-489323.html
No comments:
Post a Comment