Monday, 30 July 2018

केरल: इडुक्की बांध का बढ़ा जलस्तर, ऑरेंज अलर्ट जारी; NDRF की टीम सतर्क


READ MORE

तिरूवनंतपुरम (एएनआइ)। केरल में लगातार हो रही बारिश के कारण इडुक्की बांध का जलस्तर बढ़ने से हालात चिंताजनक हो गए हैं। ऐसी स्थिति में केरल सरकार ने पानी छोड़े जाने के बाद पैदा होने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए थलसेना, नौसेना, वायुसेना और तटरक्षक बल को सतर्क रहने को कहा है। दरअसल, इडुक्की बांध में अधिकतम स्तर के निकट तक पानी भर गया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) के मुताबिक, बांध का जलस्तर 2,394.72 फुट पर पहुंच गया, जबकि बांध की अधिकतम क्षमता का स्तर 2,403 फुट है।


ऑरेंज अलर्ट जारी


इस बीच राज्य सरकार ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, केरल राज्य बिजली बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि जब स्तर 2397 फुट पर पहुंच जाएगा, तब प्रायोगिक आधार पर एक-दो घंटे के लिए पानी छोड़े जाने की संभावना है। ऐसा पानी के बहाव के मार्ग में किसी अवरोध या मोड़ के बारे में पता करने के लिए किया जाएगा।


मुख्यमंत्री विजयन ने कहा




यह भी पढ़ें


वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को पहले ही एर्नाकुलम और त्रिशूर में तैनात कर दिया गया है, जबकि एक अन्य टीम इडुक्की पहुंच रही है। बता दें कि जलाशय में तीन बांध हैं- इडुक्की, चेरुथोनी और कुलमावु है। इसका निर्माण इडुक्की पनबिजली परियोजना के लिए किया गया था।



By Nancy Bajpai


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/khel/india-vs-zimbabwe-team-india-kl-rahul-jasprit-bumrah-super-game-2-489323.html

No comments:

Post a Comment