Tuesday, 31 July 2018

लोकसभा चुनाव में सामूहिक नेतृत्व के जरिए भाजपा का मुकाबला करेगा विपक्ष: ममता


READ MORE

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किए जाने का संकेत देते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि भाजपा से मुकाबले के लिए विपक्षी मोर्चा सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव में उतरेगा.नई दिल्ली की तीन दिन की यात्रा के तहत बनर्जी बुधवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और विपक्ष के अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगी. वह उन्हें अगले साल 19 जनवरी को कोलकाता में अपनी रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी करेंगी. उनकी इस रैली का लक्ष्य विपक्षी एकता का प्रदर्शन है.


बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, “2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए सामूहिक नेतृत्व होगा. मैं सभी विपक्षी नेताओं से मुलाकात करूंगी और उन्हें रैली के लिए आमंत्रित करूंगी. मैं कल कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से भी मिलूंगी.”


तृणमूल नेता से सवाल किया गया था कि क्या प्रस्तावित भाजपा विरोधी मोर्चे के लिए उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है. बनर्जी को एक मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है. 19 जनवरी की रैली को विपक्ष में बनर्जी की स्थिति को और मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.ये भी पढ़ें: मुख्तार अब्बास नकवी बोले, साल 2019 में पीएम के लिए कोई वैकेंसी नहीं


कांग्रेस पहले ही यह संकेत दे चुकी है कि वह गैर आरएसएस समर्थित किसी भी दल के किसी नेता को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने के खिलाफ नहीं है.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/ubqqNCI_0QA/story01.htm

No comments:

Post a Comment