Monday, 30 July 2018

'सौभाग्यशाली' को मिलेगा 50 करोड़ इनाम


READ MORE

अनुज शर्मा, मेरठ


केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री हर घर बिजली सौभाग्य योजना के तहत देशभर में प्रत्येक घर को रोशन किया जाना है। देश में सबसे पहले काम पूरा करने वाली बिजली कंपनी को केंद्र सरकार 50 करोड़ का इनाम देगी। पश्चिमांचल भी पुरस्कार को जीतने की दौड़ में शामिल है। लिहाजा उसने 31 दिसंबर के लक्ष्य को दो महीने कम करके 31 अक्टूबर कर दिया गया है।


12 लाख कनेक्शन का लक्ष्य


सौभाग्य योजना के तहत पश्चिमांचल के मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जनपदों में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 12 लाख नये कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। इसके अलावा इन कनेक्शनों के लिए नये बिजलीघर, नई 33 केवी, 11केवी और एलटी लाइनों की स्थापना, पावर व वितरण ट्रांसफार्मर लगाना, गांवों में सीमेंटिड खंभों की एलटी लाइनें तैयार की जानी है।




यह भी पढ़ें


दो महीने पहले काम पूरा करके जीतेंगे पुरस्कार


सौभाग्य योजना का कार्य देश भर में सबसे पहले पूरा करने वाली बिजली कंपनी को 50 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। केंद्र ने योजना का काम पूरा करने के लिए 31 दिसंबर का लक्ष्य रखा है। पावर कारपोरेशन अध्यक्ष व प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार ने पीवीवीएनएल को इस योजना का कार्य 31 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है, ताकि पीवीवीएनएल की दावेदारी मजबूत हो। अभी तक की प्रगति के मुताबिक देश भर में पीवीवीएनएल आगे है।


15 अगस्त को चार जनपद होंगे सौभाग्यशाली




यह भी पढ़ें


लक्ष्य पूरा करने के लिए पीवीवीएनएल ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू की हैं। गाजियाबाद जनपद को सौभाग्यशाली घोषित किया जा चुका है। अब 15 अगस्त से पहले हापुड़, बागपत, गौतमबुद्धनगर व शामली को भी सौभाग्यशाली घोषित करना है। इसके लिए प्रत्येक जनपद में एक-एक उच्चाधिकारी को एक सप्ताह के लिए भेज दिया गया है। वे वहीं पर डेरा डालकर रहेंगे और सभी कार्य पूरे कराएंगे। कहां किसने जमाया डेरा


गौतमबुद्ध नगर निदेशक तकनीकी राजकुमार अग्रवाल


हापुड़ मुख्य अभियंता बुलंदशहर रिछपाल सिंह तोमर


शामली मुख्य अभियंता सहारनपुर ज्ञानचंद झा


बागपत मुख्य अभियंता मेरठ भगवत यादव एमडी चैंबर में लगा काउंटडाउन मीटर


लक्ष्य को रोजाना याद दिलाने के लिए एमडी ने अपने चैंबर में एक बोर्ड पर काउंटडाउन मीटर बनवाया है, जिसमें रोजाना लक्ष्य का एक दिन कम कर दिया जाता है। इन्होंने कहा–


सौभाग्य योजना केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना है। प्रमुख सचिव ने हमें देश में पहले स्थान पर आने का लक्ष्य दिया है, जिसे पूरा किया जाएगा। देश में पीवीवीएनएल ही प्रथम आएगी और 50 करोड़ का पुरस्कार प्राप्त करेगी।


आशुतोष निरंजन, एमडी पीवीवीएनएल


By Jagran

No comments:

Post a Comment