
READ MORE
जागरण संवाददाता, मेरठ : लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा एक बार फिर बूथ मंत्र के जाप में जुट गई है। प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सोमवार को क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक लेते हुए उन्हें चुनावी मोड में आने के लिए पेच कसे। कहा कि पश्चिमी उप्र में 20 लाख से ज्यादा लाभार्थी हैं, जिनसे भाजपाइयों को संपर्क साधना होगा। बूथों से सूची भी तलब की है।
परतापुर बाईपास स्थित सीईआरटी कालेज में आयोजित कार्यक्रम पूरी तरह संगठन को समर्पित रहा। जनप्रतिनिधियों ने अनुशासन का ध्यान रखते हुए स्वयं कार्यक्रम से दूरी बनाई। सुनील बंसल ने दो सत्रों में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पहले सत्र में कहा कि प्रकोष्ठ प्रकल्प और विभाग 31 जुलाई तक घोषित होने चाहिए। पिछली सरकार के कार्यकाल में गाजियाबाद से 223416 व मेरठ से 27361 मतदाता मतदान से वंचित रह गए। ऐसे में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाकर नई वोटर लिस्ट बनाने के लिए अभियान चलाने की बात की। उन्होंने कहा कि बूथ समितियों की सूची जल्द उपलब्ध कराई जाए। केंद्र एवं राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधने के लिए कहा। एक कार्यकर्ता पांच लाभार्थियों से संपर्क करेगा। सुनील बंसल ने सदस्यता अभियान चलाते हुए हर बूथ से कम से कम 20 ऐसे सदस्य बनाने के लिए कहा, जो पिछड़ा या अनुसूचित वर्ग से हों। 15 अगस्त को हर बूथ पर 11 पौधे लगाने के लिए कहा। उन्होंने कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों को उनकी भूमिका के बारे में नए सिरे से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी व क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने भी संबोधित किया। महामंत्री अशोक मोगा, मोहित बेनीवाल, मुंशीलाल गौतम, सतेंद्र सिसौदिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रवींद्र भड़ाना, संजीव सिक्का, विमल शर्मा, प्रमोद अट्टा, वीरेंद्र सिंह सिरोही, अमित अग्रवाल, राजीव गुंबर, पवन तरार आदि उपस्थित रहे। -प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने दिया बूथ मंत्र, हर बूथ पर पिछड़ों को जोड़ें अ-प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने दिया बूथ मंत्र, हर बूथ पर पिछड़ों को जोड़ें ‘ट्रांसफर-पोस्टिंग में न उलझें अध्यक्षजी’
सुनील बंसल ने कहा कि तमाम जिला एवं महानगर अध्यक्ष अधिकारियों के तबादलों को लेकर ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जिनकी अब खैर नहीं। वह संगठन का काम करें। घर पर जनता दरबार लगाने जैसे दिखावे से बचें। अध्यक्ष अपनी बात प्रभारी मंत्री से कहें और उन्हें तर्क के साथ समझाएं।
By Jagran
No comments:
Post a Comment