Monday, 30 July 2018

आज रिलीज होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म 'चलो जीते हैं'


READ MORE

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी शॉर्ट फ़िल्म चलो जीते हैं की हाल ही में मुम्बई के बीजेपी अध्यक्ष और विधायक आशीष सैलार ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बिजनेस टायकून मुकेश अम्बानी के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी. इसमें राजनीति के साथ बॉलीवुड के सितारों और क्रिकेट वर्ल्ड से जुड़ी हस्तियों को भी इन्वाइट किया गया.बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बिज़नेस टायकून मुकेश अम्बानी ने स्पेशल स्क्रीनिंग में फ़िल्म देख फ़िल्म की बेहद तारीफ़ की .साथ ही राजनीति ,बालीवुड और क्रिकेट से जुड़ी कई बड़ी हस्तियाँ अक्षय कुमार ,सचिन तेंदुलकर ,यूनियन मिनिस्टर पीयूष गोयल ,प्रसून जोशी ,गजेंद्र सिंह चौहान ,मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनविज,कंगना रनौत भी फ़िल्म की स्क्रीनिंग देखने पहुंचे और फ़िल्म की जमकर तारीफ़ की.


सूत्रों की माने तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को फ़िल्म बहुत पसंद आयी और उन्होंने फ़िल्म देखकर तारीफ़ करते हुए कहा कि फ़िल्म वास्तविकता से जुड़ी है और अपनों के लिए तो सब जीते हैं लेकिन नरेंद्र मोदी वाक़ई देश के लिए ही जीते हैं. आपको बता दे अमित शाह को फ़िल्म का आर्ट डायरेक्शन बेहद कमाल का लगा उन्होंने आर्ट डायरेक्शन की जमकर तारीफ़ की


वही अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी फ़िल्म की तारीफ़ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ही 2019 के बेहतरीन और कैंडिडेट है नरेंद्र मोदी डिजर्व करते है वह इस मुक़ाम पर अपने परिवार या किसी की वजह से नहीं बल्कि देश सेवा की वजह से पहुँचे है तो हमें उनकी भावना का सम्मान करना चाहिएसाथ ही फ़िल्म स्क्रीनिंग में बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचे अभिनेता और बीजेपी के नेता गजेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि फ़िल्म लाजवाब है नरेंद्र मोदी के जीवन को बहुत ख़ूबसूरती से दिखाया है. नरेंद्र मोदी वाक़ई देश के लिए ही जीते हैं और फ़िल्म में नरेंद्र मोदी का बचपन वाक़ई बहुत अच्छा दर्शाया गया है. गजेंद्र सिंह चौहान ने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी के किरदार में चाइल्ड आर्टिस्ट धैर्य दर्ज़ी ने बेहतरीन काम किया है.


इस बेहतरीन शॉर्ट फ़िल्म का निर्देशन मंगेश हडावले ने किया है तो वहीं फ़िल्म में बाल कलाकार के रूप में धैर्य दर्ज़ी ने काम किया है नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी यह शॉर्ट फ़िल्म आज स्टार नेटवर्क के सभी चैनलों के साथ साथ हॉट स्टार पर रात 9 बजे प्रसारित की जाएगी.


ये भी पढ़ें
रणबीर के सर्किट बनने की ख़बर से चौंकने वालों, ये एक्टर सर्किट होते तो कैसा लगता?

No comments:

Post a Comment