Monday, 30 July 2018

तकिये से मुंह दबाकर विवाहिता की हत्या


READ MORE

जागरण संवाददाता, मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मोमीन नगर में विवाहिता की तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज में कार और पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है।


दौराला निवासी यासमीन (27) पुत्री इस्लामुद्दीन का निकाह नवंबर 2012 में मोमीन नगर निवासी इमरान पुत्र सहीमुद्दीन से हुआ था। इमरान गुरुग्राम में बढ़ई है। यासमीन के भाई इरशाद का आरोप है कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही बहन पर दहेज लाने का दबाव बनाया जाने लगा। ढाई लाख रुपये दे भी दिए थे। कई बार दोनों पक्षों के लोगों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। रविवार रात यासमीन ने मायके में फोन करके बताया था कि उसकी हत्या की जा सकती है। ससुराल वाले उसकी पिटाई कर रहे हैं। कार और पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। परिजनों ने सोमवार सुबह आने की बात कही थी। तड़के करीब चार बजे मायके वालों को फोन कर बताया गया कि यासमीन को हार्टअटैक पड़ गया है, जिससे उसकी मौत हो गई।


<


p id=”rel1″>



यह भी पढ़ें


इरशाद ने बताया कि मायके वाले आनन-फानन में ससुराल पहुंचे और देखा तो यासमीन के मुंह से खून आ रहा था। पास में खून से सना एक तकिया पड़ा था। सूचना पर अपर नगर मजिस्ट्रेट अमिताभ यादव, सीओ कोतवाली दिनेश कुमार शुक्ला और लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम भी पहुंच गए। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पीड़ितों की तहरीर पर पति, ससुर, सास खातून, देवर बिलाल, कामरान, फरमान, ननद शाहिन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पति, सास, ससुर, बिलाल व कामरान को गिरफ्तार कर लिया है। चर्चा यह भी है कि पति के किसी से अवैध संबंध थे, जिसका यासमीन विरोध करती थी। उधर, सीओ कोतवाली दिनेश कुमार शुक्ला का कहना है कि दहेज और अवैध संबंध दोनों का मामला सामने आ रहा है। पुलिस जांच कर रही है।


By Jagran

No comments:

Post a Comment