READ MORE
फिल्म ‘कमांडो’ के सुपर फिट एक्टर विद्युत जामवाल को एक इंटरनेशनल वेबसाइट ने दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स की लिस्ट में शामिल किया है. विद्युत ऐसे अकेले भारतीय हैं जो इस लिस्ट में जगह बना सके हैं. लिस्ट में आने के बाद विद्युत ने कहा, ‘ये मेरे लिए गर्व की बात है. इस तरह का सम्मान मुझे और भी ज्यदा मोटिवेट करता है कि मैं और मेहनत करूं. इस पल मैं भारतीय होने पर गर्व महसूस कर रहा हूं.’जॉन अब्राहम की फिल्म ‘फोर्स’ से बतौर खलनायक बॉलीवुड में इंट्री करने वाले विद्युत जमवाल भारतीय सिनेमा के ब्रूसली बनना चाहते हैं. विद्युत मार्शल आर्ट में मंझे हुए हैं और चार साल की उम्र से ही इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं. विद्युत की इच्छा है कि वह मार्शल आर्ट वाली फिल्मों का दौर भारत में शुरू करें. साथ ही उनकी इच्छा है कि वह भारतीय फिल्मों में ब्रूसली के रूप में अपनी पहचान बनाएं.
बहरहाल विद्युत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जंगली को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. इस फिल्म में वो एक पशु चिकित्सक की भूमिका निभा रहे हैं, जो हाथियों का शिकार करने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिकारी गिरोह से मुकाबला करते हैं.
Vidyut Jammwal is making news… An international website has ranked him amongst the top martial artists in the world… Vidyut’s forthcoming film #Junglee readies for release on 5 April 2019… Produced by Junglee Pictures… Directed by Chuck Russell… Glimpses from the film: pic.twitter.com/qxhHsttKbk
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 30, 2018
जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म चख रसेल द्वारा निर्देशित है. जोकि ‘द मास्क’, ‘ए नाईटमेयर ऑन एल्म स्ट्रीट’, ‘द स्कोर्पियन किंग’ जैसी फिल्मों में अपना योगदान दे चुके है. फिल्म की सह निर्माता प्रीति साहनी हैं. फिल्म की रिलीज़ डेट पर पहले बताया जा रहा था कि ये फिल्म 19 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी लेकिन हाल ही में विद्युत ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ये फिल्म 5 अप्रैल 2019 को रिलीज़ होगी.
यहां देखिए लूपर का वो वीडियो जिसमें मिला विद्युत जामवाल को स्थान…
ये भी पढ़ें: इस YouTuber को हुआ सपना चौधरी से प्यार, घर लेकर पहुंचा रिश्ता!
No comments:
Post a Comment