Monday, 30 July 2018

कैसे हवा में दोनों ओर मूव कराएं गेंद, जानिए आउट और इन स्विंग का राज़


READ MORE

क्रिकेट को अकसर बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है लेकिन अगर गेंद स्विंग हो रही हो तो यही खेल गेंदबाजों का बन जाता है. दुनिया के महानतम बल्लेबाजों को भी स्विंग गेंद खेलने में परेशानी होती है. दुनिया के किसी भी बल्लेबाज से पूछा जाए तो उसे तेज रफ्तार गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी से ज्यादा एक स्विंग गेंदबाज से डर लगेगा. क्रिकेट की दुनिया के बड़े-बड़े तेज गेंदबाज अपनी स्विंग के दम पर ही विकेटों के शिखर पर पहुंचे हैं. इन गेंदबाजों में जेम्स एंडरसन, डेल स्टेन जैसे दिग्गज गेंदबाज शामिल हैं. भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार भी गेंद को दोनों ओर मूव कराकर बल्लेबाजों को परेशान करते हैं.गेंद को कैसे कराया जाता है स्विंग?
क्रिकेट बॉल को स्विंग कराने के लिए खास तकनीक की जरूरत होती है. इसे आप भी बेहद आसानी से सीख सकते हैं. लेकिन स्विंग पर काबू पाने के लिए अच्छी खासी प्रैक्टिस की जरूरत होती है. गेंद अमूमन तब स्विंग होती है जब वो थोड़ी सख्त हो. मौसम में नमी हो तो गेंद के स्विंग होने के आसार और बढ़ जाते हैं. तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे गेंद को दोनों ओर स्विंग कराया जाता है.


आउट स्विंग का तरीका
गेंद को आउट स्विंग कराने के लिए आपको सीम थोड़ी अलग अंदाज में पकड़नी होती है. आपके हाथ की बीच की उंगली का एक बड़ा हिस्सा सीम पर लगा होना चाहिए गेंद छोड़ते वक्त आपको गेंद को पीछे की ओर मूव करनी चाहिए. गेंद फेंकने के बाद आपकी सीम का मुंह थर्ड मैन की ओर होना चाहिए. ये भी ध्यान रखें कि आप आउट स्विंग को क्रीज के बीच से फेंके जिससे बल्लेबाज को लगे कि गेंद उसकी ओर आ रही है लेकिन आखिरी समय में गेंद बाहर की ओर मूड़ जाए. आउट स्विंग होने से अकसर बल्लेबाज विकेटकीपर या स्लिप को कैच थमा बैठते हैं.


इन स्विंग का तरीका
आउट स्विंग की तरह ही आपको इन स्विंग के लिए भी गेंद को कुछ अलग अंदाज में पकड़ना होता है. इन स्विंग के लिए आपको इंडेक्स फिंगर का इस्तेमाल करना होता है. आपको गेंद की सीम पर पकड़ अपनी इंडेक्स फिंगर से बनानी है. मिडिल फिंगर गेंद से थोड़ी बाहर रहनी जरूरी है. गेंद रिलीज करते वक्त सीम पोजिशन फाइन लेग की ओर होनी चाहिए. इन स्विंग आप क्रीज के बाहरी हिस्से से कराएं तो बेहतर होगा. इस गेंद से बल्लेबाज के बोल्ड होने और एलबीडब्ल्यू होने के काफी चांस होते हैं.

No comments:

Post a Comment