READ MORE
सलमान खान की बिग बजट फिल्म ‘भारत’ को अलविदा कहने के बाद से प्रियंका चोपड़ा काफी चर्चा में हैं. वहीं दूसरी तरफ ऐसी भी खबरें हैं कि उन्होंने निक जोनास के साथ सगाई कर ली है. जिसकी किसी को कानो-कान खबर तक नहीं हुई.इस बारे में जब प्रियंका की सबसे ख़ास दोस्त कंगना से सवाल किया गया तो उन्होंने हैरान होते हुए ऐसी किसी भी बात की जानकारी होने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वाकई ये खबर सच है तो वो इस बात के लिए प्रियंका से बहुत नाराज़ होने वाली हैं. वैसे कंगना की नाराजगी भी जायज़ है क्योंकि प्रियंका और कंगना एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त भी है.
इस YouTuber को हुआ सपना चौधरी से प्यार, घर लेकर पहुंचा रिश्ता!
वहीं कंगना रनौत पीएम मोदी के बचपन पर बनी शॉर्ट फिल्म के प्रीमियर पर पहुंची. कंगना रनौत ने पीएम मोदी के बचपन पर बनी शॉर्ट फिल्म ‘चलो जीते हैं’ की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘फिल्म उनके संघर्ष की गाथा दिखाती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को ग्लोबल लेवल पर लाने के लिए कड़ी मेहनत की है. निश्चित ही ये फिल्म नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करेगी.’ ‘चलो जीते हैं’ फिल्म 29 जुलाई यानी रविवार को रिलीज हुई.
Narendra Modi is the most deserving candidate rightful leader of a democracy. He is not in this position because of his parents, he has worked hard to be here. Yes, he should come to power next year as 5 years are not enough to pull a country out of pit: Kangana Ranaut in Mumbai pic.twitter.com/fTG0lT4Zg9
— ANI (@ANI) 28 July 2018
मंगेश हदावले निर्देशित शॉर्ट फिल्म में प्रधानमंत्री मोदी के बचपन का संघर्ष दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें: देश को गड्ढे से निकालने के लिए 5 साल बहुत कम, मोदी दोबारा बनें PM: कंगना रनौत
No comments:
Post a Comment